शेयर किया मजेदार VIDEO Jay Bhanushali ने, जज की सीट पर बैठी हैं Mouni Roy
Jay Bhanushali के शेयर किए गए वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. मौनी जज की सीट पर बैठी हैं जबकि जय कैमरे के पीछे से मौनी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. मौनी से बात करते हुए जय ने अपने फोन के कैमरे में रोने का फिल्टर स्विच कर दिया है. मौनी मौनी रॉय (Mouni Roy) इमोशनल नजर आ रही हैं.
Jay Bhanushali मौनी रॉय (Mouni Roy) से कहते हैं कि ‘मौनी आप सुपर्ब लग रही हैं’इसके बाद कहते हैं कि आपकी शादी हो गई..करीब 3 महीने हो गए ? क्या आप शादी के 3 महीनों में खुश हैं ? वह जवाब देती हैं ‘बहोत’. इमोशनल फिल्टर की वजह से मौनी रॉय रोते हुए दिख रही हैं. जय फिर पूछते हैं कि क्या आप सच में खुश हैं..मौनी फिर कहती हैं कि बहुत खुश हूं. जय फिर कहते हैं कि ऐसा लग नहीं रहा,..जय की बातों को सुनकर मौनी पूछती भी हैं कि जय क्या कर रहे हो तुम ?
View this post on Instagram
Jay Bhanushaliकी मस्ती यहीं नहीं रूकी वह रेमो डिसूजा की तरफ कैमरा घुमाते हुए पूछते हैं कि सर शो बहुत सक्सेसफुल है और हमें अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है. आपने दूसरा शो भी साइन कर लिया है, कैसा लग रहा है ? तो रेमो कहते हैं कि मैं बहुत बहुत खुश हूं, जबकि फिल्टर की वजह से रेमो भी दुखी नजर आ रहे हैं.
Jay Bhanushali ने इस मजेदार वीडियो को शेयर कर कैप्शन भी फनी लिखा ‘मैं आज तक जितने लोगों से मिला हूं उनमें से सबसे इमोशनल मौनी रॉय और रेमो डिसूजा…कितना रोते हो रे बाबा’.
Jay Bhanushali की इस मस्ती भरे वीडियो को देख रेमो ने कमेंट किया है ‘ये पागल है’, वहीं मौनी रॉय ने रिएक्ट करते हुए LOL लिखा है. इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी मजेदार कमेंट किए हैं और वहीं फैंस का हंस हस कर बुरा हाल है.

