फिल्मी चक्कर

शेयर किया मजेदार VIDEO Jay Bhanushali ने, जज की सीट पर बैठी हैं Mouni Roy

Jay Bhanushali के शेयर किए गए वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. मौनी जज की सीट पर बैठी हैं जबकि जय कैमरे के पीछे से मौनी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. मौनी से बात करते हुए जय ने अपने फोन के कैमरे में रोने का फिल्टर स्विच कर दिया है. मौनी मौनी रॉय (Mouni Roy)  इमोशनल नजर आ रही हैं.

Jay Bhanushali मौनी रॉय (Mouni Roy) से कहते हैं कि ‘मौनी आप सुपर्ब लग रही हैं’इसके बाद कहते हैं कि आपकी शादी हो गई..करीब 3 महीने हो गए ? क्या आप शादी के 3 महीनों में खुश हैं ? वह जवाब देती हैं ‘बहोत’. इमोशनल फिल्टर की वजह से मौनी रॉय रोते हुए दिख रही हैं. जय फिर पूछते हैं कि क्या आप सच में खुश हैं..मौनी फिर कहती हैं कि बहुत खुश हूं. जय फिर कहते हैं कि ऐसा लग नहीं रहा,..जय की बातों को सुनकर मौनी पूछती भी हैं कि जय क्या कर रहे हो तुम ?

Jay Bhanushaliकी मस्ती यहीं नहीं रूकी वह रेमो डिसूजा की तरफ कैमरा घुमाते हुए पूछते हैं कि सर शो बहुत सक्सेसफुल है और हमें अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है. आपने दूसरा शो भी साइन कर लिया है, कैसा लग रहा है ? तो रेमो कहते हैं कि मैं बहुत बहुत खुश हूं, जबकि फिल्टर की वजह से रेमो भी दुखी नजर आ रहे हैं.

Jay Bhanushali ने इस मजेदार वीडियो को शेयर कर कैप्शन भी फनी लिखा ‘मैं आज तक जितने लोगों से मिला हूं उनमें से सबसे इमोशनल मौनी रॉय और रेमो डिसूजा…कितना रोते हो रे बाबा’.

Jay Bhanushali की इस मस्ती भरे वीडियो को देख रेमो ने कमेंट किया है ‘ये पागल है’, वहीं मौनी रॉय ने रिएक्ट करते हुए LOL लिखा है. इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी मजेदार कमेंट किए हैं और वहीं फैंस का हंस हस कर बुरा हाल है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =