Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ईट भटटा कामगार यूनियन ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ईट भटटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष ओमपाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी पदाधिकारियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ईट भटटा उद्योगों मे कार्यरत सभी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित मजदूरी दर से भुगतान कराने की मांग की।

ईट भटटो पर शासन द्वारा घोषित मजदूरी दर का पालन न होनने के कारण भटटा मजदों का खुला शोषण व उत्पीडन किया जा रहा है और उन्हे इस मंहगाई के दौर मे बहुत कम मजदूरी देकर काम लिया जा रहा है।

जिसके कारण भटटा मजदूरों को अपने परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है ऐसी दशा मे भटटा मजदूरो के परिवार भुखमरी के कगार पर है। ज्ञापन सौपने वालो मे सुभाष उपाध्याय, ओमपाल सिह आदि मौजूद रहे।

 

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने कराया अवगत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शाहनवाज खान के नेतृत्व मे कचहरी परिसर मे एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ ने विभिन्न जन समस्याओ को लेकर धरना दिया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

ज्ञापन मे बढती मंहगाई,बेरोजगारी आदि विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया। ज्ञापन मे अवगत कराया कि आसमान छूती मंहगाई,बेरोजगारी आदि विभिन्न समस्याओ से आमजन त्रस्त है। आज देश का मजदूर वर्ग नियमित काम ना मिनले तथा बढती मंहगाई से सबसे अधिक त्रस्त है।

क्योंकि मजदूर वर्ग वर्ष मे 6 से 8 माह ही काम कर पाता है। व 4 से 6 माह बिना काम मिले रह जाता है। जिससे उसका व उसके परिवार का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। ऐसे मे वह कर्जदार भी हो जाता है। इस दौरान निजामुददीन, वेद प्रकाश अरोडा, अकरम अन्सारी, इकरामुददीन,सुभाष चन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =