उत्तर प्रदेश

Rampur News: अगर मंदिर तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनी तो हिंदुओं को सौंप दें, कब्जा हुई जमीन पर नमाज हराम-सपा नेता Rubina khanum

Rampur News: समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम (Rubina khanum) ने अपने उलेमाओं को नसीहत दी है कि कब्जा की हुई जमीन पर नमाज पढ़ना इस्लाम की नजर में हराम है. यदि ये साबित हो जाता है कि वहां मंदिर था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई तो उसे हिंदुओं को सौंप देना चाहिए.

समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम (Rubina khanum) ने वीडियो जारी कर ज्ञानवापी मस्जिद मसले पर बोलते हुए कहा कि हिन्दू पक्ष ये दावा कर रहा है कि प्राचीन काल में यहां मंदिर था. किसी शासक ने बल पूर्वक मंदिर तोड़कर यहां मस्जिद बनाई थी.

इस दावे के बाद हमारे धर्म गुरुओं और उलेमाओं को इस बात को समझना चाहिए कि अगर यह बात साबित हो जाती है कि प्राचीन काल में वहां पर मंदिर था, तो किसी भी कब्जा की हुई ज़मीन पर हमारे इस्लाम में नमाज पढ़ना हराम है. अगर यह बात साबित हो जाता है कि वहां पर मंदिर रहा है तो हमारे उलेमा, धर्म गुरु हिन्दू पक्ष को वह जगह वापिस कर दें.

सपा नेता रुबीना खानम (Rubina khanum) ने ज्ञानवापी मस्जिद और मंदिर विवाद के मसले पर भारत सरकार से भी हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के जरिये इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए. अगर दावा सही निकलता है तो यह जगह हिन्दू पक्ष को जानी चाहिए.

सपा नेता रुबीना खानम (Rubina khanum) ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मसले पर मंस्लिमों के साथ हिंदू पक्ष से भी कहा कि इसकी पूरी निष्पक्षता से जांच करा ली जाए. अगर वहां पर मंदिर होने का दावा गलत निकलता है तो हिन्दू पक्ष को भी शांति से अपना दावा छोड़ना होगा. फिर इसे मस्जिद ही रहने दिया जाना चाहिए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =