News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कारावास व अर्थदण्ड से वाहन चोर आरोपी को किया दण्डित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  वर्ष २०१९ में अभियुक्त शादाब के पास से चोरी की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मॉनिटरिंग सेल द्वारा मा० न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गयी जिसके परिणाम स्वरुप मा० न्यायालय एसीजेएम-१ मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त को ०२ वर्ष ११ माह के कारावास व ०१ हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। दण्डित किये गये अभियुक्त शादाब पुत्र शहीद निवासी सड़क वाली मस्जिद कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

बाइकों की टक्कर में चोटिल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  दो बाईको के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त मे बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचाररके ललअस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशु पुत्र संजीव अपने दोस्त अमित के साथ बाईक द्वारा पिन्ना गया हुआ था कि लौटते वक्त बुढाना मोड बाईपास के समीप एक अन्य बाईक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक भी चोटिल हो गया। युवक वीशु को उधर से जा रहे कुछ अन्य लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी।

ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी पेराई सत्र २०२२-२३ हेतु गन्ना विकास विभाग और संबंधित चीनी मिलों द्वारा किये जा रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण ग्राम बुधीना खुर्द और अलीपुर खुर्द में किया गया।मुलायम यादव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी पेराई सत्र २०२२-२३ हेतु गन्ना विकास विभाग और संबंधित चीनी मिलों द्वारा किये जा रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण ग्राम बुधीना खुर्द और अलीपुर खुर्द में किया गया, सर्वे कार्य कर रहे चीनी मिल के कर्मचारी, समिति के गन्ना सुपरवाइजर और किसान उपस्थित रहें और साथ ही किसानो को ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने हेतु प्रेरित किया।

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  तेजगति के साथ आ ही कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बुढाना के विज्ञाना निवासी साजिद बाईक द्वारा पुरकाजी के लखनौती मे किसी काम से जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उक्त युवक बाईपास के समीप पहुंचा कि इसी बीच तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर वह घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

पुलिस बल ने चलाया कचहरी परिसर सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियानMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस बल,डॉग स्क्वायड, एएस चौक टीम द्वारा जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों, अभिलेखों आदि को चौक किया तथा डयूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

 

हत्यारा अभियुक्त को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar
मीरापुर।(Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र मीरापुर में अभियुक्त विक्की उर्फ कौशेन्द्र ने ऋषिपाल के साथ मारपीट, गाली-गलौंच कर गला दवाकर हत्या कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा हत्यारे अभियुक्त को नगला खेपड़ पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विक्की उर्फ कौशेन्द्र पुत्र जयराम निवासी ग्राम बटावली थाना बहसूमा, मेरठ। बरामदगी ०१ फावड़ा, ०४ पाउच खाली देशी शराब के गिरफ्तार अभियुक्त विक्की उर्फ कौशेन्द्र उपरोक्त खेत पर बैठकर शराब पी रहा था, ऋषिपाल अपने खेत में पानी लगा रहा था, दोनों में खेत की मेढ को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके चलते ऋषिपाल का गला दवा कर हत्या कर दी थी।

 

श्रीकृष्ण बाललीलाओं को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालुMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शुकतीर्थ की पावन धरा पर १५ मई से प्रारंभ अष्टोत्तर शत् श्रीमद्भागवत मूल पाठ के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का चौथे दिन ललिताम्बा पीठाधीश्वर आचार्य जयराम महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस बीच जन्मोत्सव की झांकी निकलते ही श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए महोत्सव में सोहर भजन पर श्रोता खूब झूमे। इस बीच शुकतीर्थ श्रीकृष्ण के जयकारों तथा नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जय घोष से वातावरण गूंज उठा।  महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु अवतार लेते हैं। 
अखिल भारतीय ललिताम्बा शक्ति समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य जयराम जी महाराज ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। ऐसे में जब भी हमें यह अवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा का सुनना तभी सार्थक होगा, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करेंगे। महराज श्री ने श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन ज्ञानमयी अमृत वर्षा करते हुए श्रीकृष्ण के अलावा हिरण्य कश्यपु व भक्त प्रह्लाद के प्रसंग पर विस्तार से कथा सुनाई। साथ ही उन्होंने बामन अवतार, ध्रुव चरित्र, अजामिल के प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रायरू पाप आंखों के रास्ते ही मन में पहुंचता है, ऐसे में आपके मन में जैसे भी विचार होंगे, आपका मन उसी दिशा में आगे बढने की ओर ही प्रेरित करेंगा, यदि विचार पवित्र हैं, तो ही धर्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि श्री मद्भागवत कथा पुराण में सभी ग्रन्थों का सार है और यही ऐसा ग्रन्थ है जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। यह बातें हम सभी जानते हैं और कथाओं में सुनने को मिलती है मगर कथा श्रवण के बाद उस पर अमल करने से ही पुण्य प्राप्त होता है। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्री नारायण ने अनेक लीलाएं की और अनेक अवतारों में मनुष्य को सामान्य रूप से जीने की शिक्षा देते हुए कथा का सारांश रूप से भक्तों को बताया। इस दौरान मुख्य रूप से बिजेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विकास शर्मा, राकेश शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा, जय प्रकाश गोयल, सुभाष गोयल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

समस्याओं को सुन ब्लॉक दिवस में किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  विकास खंड बघरा में ब्लॉक दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बघरा अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। ब्लॉक दिवस में एडीओ(पी) एवं एडीओ(एसके) की उपस्थिति में आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल० सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभागॉ राजस्व विभाग से कानूनगो एवं विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। उक्त ब्लॉक दिवस में कोई लेखपाल उपस्थित नही हुये। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से हैः- ब्लॉक दिवस मे कुल ०४ प्रकरण प्राप्त हुए जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News)  खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी, कम्पोजिट स्कूल, डूगर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को विद्यालय प्रभारी प्राचार्य चौधरी जमील अहमद द्वारा अवगत कराया गया तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा आयरन की गोलियां भी दी गयी।

बसों का किया यातायात निरीक्षक ने निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  यातायात निरीक्षक रूप किशोर शर्मा एवं आरआई टैक्नीकल, अनुराग सिंह द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ द एस डी पब्लिक स्कूल में बच्चों के आवागमन हेतु लगी बसों का पुलिस लाइन में निरीक्षण किया गया। जिसमें २५ बस व बस चालक मौजूद रहे, बसों के नम्बर, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, टूल किट, रिफ्लेक्टर आदि को चेक किया गया। समबन्धित अधिकारीगण एवं बस चालकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये।

 

कार सवार तीन घायल
भोपा।(Muzaffarnagar News)  सडक हादसे मे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रहकडा मार्ग पर सडक हादसे के तहत कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। तथा घायलों के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

पूर्व राज्यमंत्री को किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल विधानसभा से भाजपा पूर्व राज्य मंत्री विजय कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि पर में कमला फार्म हाउस पर पहुंचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढाना से पूर्व विधायक उमेश मलिक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला तेजेंद्र निरवाल विधायक शामली जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ विपिन त्यागी बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग व अन्य बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया शत शत नमन

एसएसपी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News)  शहर में सुरक्षा का माहौल बनाने एवं शहर की यातायात व्यवस्था, वेंडर जोन और मुख्य चौराहों की पार्किंग के लिए निर्देश दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक श्रीवास्तव, सीओ सिटी कुलदीप सिंह भारी फोर्स के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चौराहों पर पहुंचे जहां उन्होंने शहर में सुरक्षा के माहौल को बनाए रखने हेतु पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए, साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था एवं वेंडर जोन आदि को सही ढंग से चलाने की दिशा निर्देश दिए।

फरियादियो ंकी समस्याओं का किया निस्तारण
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News)  ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड बुढाना मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बुढ़ाना कपिल कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०४ प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से ०१ शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया एवं शेष ०३ शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया।

साफ सफाई का ग्राम पंचायत जलालपुर नीला में कराया कार्य
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जलालपुर नीला में सचिव द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव शमीम अहमद द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत जलालपुर नीला में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।

बॉक्सिंग चैंपियनशिप हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News)  शारदेंन पब्लिक स्कूल में बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध पब्लिक स्कूल में आज बॉक्सिंग चौंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने फीता काटकर किया मुजफ्फरनगर का पहला पब्लिक स्कूल जिसके अंदर बॉक्सिंग चौंपियनशिप आयोजित कराई जाती है जिसमें स्टूडेंट्स स्कूल में विजेता होकर दूसरे जनपदों प्रदेश स्तर व देश स्तर पर बॉक्सिंग चौंपियन में हिस्सा लेते हैं वही आज विजेताओं को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व कॉलेज प्रशासन विश्व रतन गुप्ता धारा रतन गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

परीक्षण शिविर का आयोजनMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर कन्या इन्टर कालेज शाहपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ० आशीष सैनी (फिजिशियन) एवं डॉ० शिवानी चौधरी(दन्त रोग विशेषज्ञ)के द्वाराकिया गया।मुख्य अतिथि परमेश कुमार सैनी(अध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर रहे।विशेष आमन्त्रित सदस्यों में परम् कीर्ति शरण अग्रवाल, रोहिताश कर्णवाल,कीमती लाल सदस्य प्रेम प्रकाश एडवोकेट, मनोज गुप्ता, संजीव संगल आदि उपस्थित रहे। विशेष सहयोग संस्था के अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता जी का रहा।शिविर की व्यवस्था में संस्था प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ,रिंकी रानी, आदेश, अंजलि, दिव्या नामदेव,ज्योति त्रिपाठी,पूजा पाल,मीनाक्षी गोस्वामी तनु सैनी तथा राज एकेडमी शाहपुर की प्रधानाचार्या शूबी मिर्जा, साक्षी, श्वेता, शीबा, फिजा, भावना, सारा, अलीशा व तनु उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।
चिकित्सक सहयोगी रेणु, साक्षी
व राहुल सैनी रहे।शिवर में लगभग ३०० बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।इस अवसर पर प्रबन्धक अरविंद कुमार गुप्ता प्रधानाचार्या उषा अस्थाना व शूबि मिर्जा द्वारा क्रमशःमुख्य अतिथि परमेश सैनी चेयरमैन व डॉ आशीष सैनी डॉ० शिवानी चौधरी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर
परम् कीर्ति शरण अगवाल,रोहिताश कर्णवाल,प्रेम प्रकाश एडवोकेट मनोज गुप्ता जी द्वारा संस्था को एक- एक पंखा भेट करने की घोषणा की ।

वारंटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चौकी प्रभारी रुड़की चुंगी उप० नि० जितेंद्र सिंह द्वारा २७ वर्षों से पुलिस से बचता स्थाई वारंटी अपराधी मीर उर्फ मुन्ना पुत्र रियासत निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता मिर्दान कस्बा व थाना सिरसाबा जनपद सहारनपुर को अभि० का मकान ग्राम शेरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षणMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी के निर्देश पर तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त वार्ड में सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वार्डो में सफाई की व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिनके द्वारा आज प्रातः ६ः०० बजे से ८ः०० बजे तक निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए नगर पालिका के सफाई नायकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए समस्त सफाई नायकों को प्रतिदिन ससमय अपने क्षेत्र में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया। तथा जिन वार्डों में सफाई नायक अथवा कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए गए उनके विरुद्ध संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा अपनी जांच आख्या अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को प्रेषित की गई, जिसके उपरांत अनुपस्थित पाए गए अथवा लापरवाही प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उक्त निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार, खाद्य एवं अभीहित अधिकारी श्री चमन लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, श्री नीरज गोयल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं एवं अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा अपने निर्धारित वार्डों में भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया।

डीएम ने समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनता दर्शन में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में सुनी जन समस्याओं का निस्तारण किया गया।
मुजफ्फरनगर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि, राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

अतिक्रमण हटवाने के लिए चला अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर शहर को जाम के झाम से मुक्त कराने तथा अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन द्वारा कवायद शुरू हो गई है। वहीं दूसरी और नगर की टै्रफिक व्यवस्था मे सुधार की कवायद शुरू हो गई है। आज दोपहर के वक्त सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं सीओ सिअी कुलदीप कुमार की मौजूदगी मे पुलिस द्वारा मेरठ रोड स्थित फूल बेचने वालों को चेतावनी दी कि वे अपना ठीहा कम्पनी बाग के बाहर शिफ्ट कर लें। बताया जाता है कि चिकन सैंटरो के बाहर के अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा। इस दौरान दुकान के आगे तक सामान रखने वाले व्यापारियो मे अच्छा-खासा हडकम्प मचा रहा। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारो को अतिक्रमण ना करने की सख्त हिदायत दी है। इस दौरान भारी मात्रा मे पुलिस फोर्स मौजूद रहा। उक्त कार्यवाही के दौरान हेमराज अधिशासी अधिकारी, आर डी पोरवाल कर अधीक्षक आदि अधिकारी और पालिका के कर्मचारी मोके पर उपस्थित रहे।

 

स्कूल में बच्चों ने यैलो डे मनायाMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एस.डी.ग्लोबल स्कूल में यैलो डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी नन्हे दृ नन्हे बच्चे पीले रंग की पोशाक पहनकर आये। पीले रंग की पोशाक में बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियाँ दी। बच्चो की प्रस्तुतियों ने स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों व अध्यापको का मन मोह लिया। वहीं कक्षाओं को भी गुब्बारों से सजाया गया। इस मौके पर मौजूद रहे स्कूल के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चो द्वारा की गई प्रस्तुति की सराहना की। इसके साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी बच्चों की प्रस्तुती की प्रशंसा की और साथ ही उन्हें पीले रंग के महत्व से अवगत कराया और बताया कि सनातन धर्म में पीले रंग का सम्बन्ध गुरु बृहस्पति से माना गया है। जो हमारे जीवन में सुलभ मार्ग प्रशस्त करते हैं। विज्ञान के दृष्टिकोण से भी यह रंग मानव जीवन के लिए सदुपयोगी है। यह रंग स्वभाव से गर्म और ऊर्जा पैदा करने वाला होता है । इस के अन्दर मन को बदलने की क्षमता होती है और यह जीवन में शुभता का प्रतीक है । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक- प्रीति गोयल, मंजू श्यामा भारती, अनुज राठी, सोनिका शर्मा, शालिनी, अभिलाषा , रवि कुमार, सागर नगरवाल, निखिल, सुभाष, लवीना गुप्ता, रूपा , पिंकी , दीपावली , श्वेता जैन, , कोमल, बरखा, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

 

19 से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  प्रसिद्ध समाजसेवी स्व.ला.मूल चन्द सर्राफ की प्रथम पुण्यतिथि पर 19 मई 2022 से 25 मई 2022 तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल जी महाराज बिठुर के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा सुनाई जाएगी। स्व.मूलचन्द सर्राफ के आवास 165,दक्षिणी सिविल लाईन्स पर नित्यप्रति दोपहर 3ः30 बजे से श्रीमद भागवत कथा होगी। शिव नारायण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,पुष्पेन्द्र अग्रवाल,सुरेन्द्र अग्र्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,नवीन अग्रवाल,सुशील अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अभिनव अग्र्रवाल, प्रशान्त अग्रवाल, प्रसुन अग्रवाल आदि परिवारजन कथा सम्बन्धी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने मे जुटे हैं।

समाचार (Muzaffarnagar News)

गन्ने की फसल पर टॉप बोरर (चोटीबेधक) कीट का मेकैनिकल (याँत्रिक) विधि है अत्यंत कारगरFarmer
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर, डॉ० आर०डी० द्विवेदी के नेतृत्व में गन्ने की फसल में यान्त्रिक बिधि से टौप बोरर (चोटीबेधक) के नियंत्रण हेतु कृषक अरुण पुत्र जसवीर सिंह, ग्राम भैसाना, चीनी मिल भैसाना (बुढ़ाना) के टयूबैल पर पीले बल्ब के प्रकाश ट्रेप (लाइट ट्रैप) की व्यवस्था कराकर उक्त कीट की तितलियां/मौथ को नष्ट किया गया। इस विधि में पानी के हौज के ऊपर एक पीला बल्ब लगाकर टांग दिया जाता है, तथा हौज के पानी में केरोसिन आयल या किसी भी प्रकार का कीटनाशक मिला दिया जाता है। पीले बल्ब की रोशनी पर चोटीबेधक की तितलियां रात्रि में आकर्षित होकर आती हैं और टकराकर अथवा बल्ब की गर्मी से घायल होकर हौज की पानी में गिरकर मर जाती हैं। चूंकि चोटीबेधक की एक तितली २५० तक अंडे देकर अपना पीढ़ी बढ़ाती है, इसलिए तितली के मरते ही उसके आगे की पीढ़ी अपने आप समाप्त हो जाती है। इस विधि में कोई विशेष खर्च नहीं है और बहुत ही उपयोगी है। किसान भाइयों से अपील है कि वे इस लाइट ट्रैप (पीले बल्ब) को अपने टयूबवेल की पानी की टंकी (हौज) के ऊपर लगाकर चोटीबेधक की तितलियों का नियंत्रण करें, ताकि इसके प्रकोप से गन्ने की फसल को बचाया जा सके। इस विधि का सफल प्रयोग चीनी मिल भैसाना के महाप्रबंधक (गन्ना) देवेंद्र कुमार और उनकी टीम द्वारा किसान के खेत पर किया जा चुका है।

 

रेप आरोपी की जमानत याचिका खारिजHigh Court
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने रेप के मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जज ने वीडियो सुबूत देखकर यह फैसला सुनाया है। हालांकि वीडियो में रेप करते आरोपी का चेहरा नजर नहीं आया।
अभियोजन के अनुसार, थाना क्षेत्र पुरकाजी के एक गांव में २५ जनवरी २०२२ को परचून की दुकान पर सामान लेने गई १४ वर्षीय लड़की से दुकानदार शाका गिरी उर्फ भूरा ने रेप किया था। सामान देने के बहाने दुकान में बुलाकर उसने दरिंदगी की थी। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उससे कई बार रेप किया गया। एक दिन पीड़िता ने मना किया तो रेप की वीडियो वायरल कर दी।
नाबालिग के साथ रेप की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया था। थाना पुरकाजी पुलिस हरकत में आ गई थी। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ७ फरवरी २०२२ को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोपित के वरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। वायरल वीडियो पैन ड्राइव में कर केस डायरी में संलग्न कर दी गई।
आरोपित के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में जमानत अर्जी लगाते हुए रेप की वायरल वीडियो चलाने का अनुरोध किया गया था। जिस पर विशेष पोक्सो एक्ट कोर्ट के जज संजीव कुमार तिवारी ने रेप की वायरल वीडियो की पैन ड्रावइ लैपटाप पर लगाकर अपने चैंबर में देखी। ४ मिनट की रेप की वीडियो में हांलाकि रेपिस्ट का चेहरा नजर नहीं आया। बावजूद कोर्ट ने माना कि वीडियो देखकर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि मुकदमे के आरोपित ने इस घटना को अंजाम दिया या नहीं। विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि वीडियो देखकर कोर्ट ने माना कि पीड़िता का रेप हुआ। पीड़िता ने पुलिस तथा मजिस्ट्रेट एवं मेडिकल के समय दिये गए बयान में आरोपित पर ही रेप का आरोप लगाया है।
विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बचाव पक्ष की और से आरोपित को जमानत दिये जाने की गुहार लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पोक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी ने आरोपित की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने माना कि आरोपित का अपराध गंभीर, जघन्य तथा बर्बरतापूर्ण है।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =