Muzaffarnagar News: 29 मई की पंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन कीहुई बैठक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चौधरी शक्ति सिंह भारतीय किसान यूनियन जिला मीडिया प्रभारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शाहपुर ब्लाक के ग्राम काकड़ा में २९ मई २०२२ की विशाल सर्व खाप पंचायत का एलान कर दिया गया है
इसी महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बड़े कर्मठता के साथ मेहनत शुरू कर दी है। जिस क्रम में आज प्रदेश महासचिव चौधरी धीरज लाटियान, मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी व मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से सर्वप्रथम चरथावल द्वितीय पुरकाजी और फिर तृतीय सदर ब्लॉक का दौरा कर अवलोकन किया गया
सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से २९ मई की काकड़ा पंचायत को लेकर अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पहुंच कर महापंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया गया
इस अवसर पर तीनों ब्लॉकों में चरथावल ब्लॉक ,पुरकाजी के बरला ,व सदर ब्लाक के गांव बझेड़ी मैं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की किसानों के साथ बहुत अधिक संख्या देखने को मिली ।

