उत्तर प्रदेश

Noida News: गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में लिव- इन में रहे रहे इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड के साथ 21वीं मंजिल कूदकर की आत्महत्या

Noida News:  थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में रहने वाले एक अभियंता और उसकी दोस्त ने शुक्रवार को कथित रूप से 21वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई. कथित खुदकुशी की यह घटना शाम चार बजे की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आपसी सहमति से लि-विन में रह रहे थे. पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को थाना बिसरख पुलिस को इस घटना की सूचना मिली.

उन्होंने कहा कि गौर सिटी सोसायटी के 14वें एवेन्यू के 21वीं मंजिल से कूदने वाले अभियंता युवक की पहचान सचिन कुमार पुत्र अजय कुमार (28 वर्ष) निवासी सेक्टर 9, नया विजयनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई.

पंकज ने बताया कि युवती की पहचान कुमारी प्राची (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों आपसी सहमति से एक साथ रह रहे थे. युवक और युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पंकज ने कहा कि अगर परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि दोनों ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है. आत्महत्या करने से पूर्व दोनों ने अपने फ्लैट की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 18 =