Muzaffarnagar News: एंटी रोमियों टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कई पुलिस अधिकारियों का तबादला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों/कालिजों, कोचिंग सेन्टरो के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।
इसी के चलते नई मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में एंटी रोमियों द्वारा अभियान चलाकर जागरूक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है
सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियोंध्मनचलोंध्शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
कई पुलिस अधिकारियों का तबादला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक बार फिर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
इसके तहत इंस्पेक्टर उम्मेद यादव प्रभारी डीसीआरबी बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार साइबर सेल प्रभारी और किरण पाल सिंह प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ बने हैं। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह प्रभारी सीसीटीएनएस व इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा प्रभारी स्वाट सेल होंगे।
इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम, इंस्पेक्टर बबलू सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा है। महिला इंस्पेक्टर ममतेश प्रभारी महिला सहायता सम्मान प्रकोष्ठ बनाई गई हैं।
बीमारी के चलते युवक की मौत
मीरापुर।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढी निवासी दीपक पुत्र मदनपाल का बीमारी कि चलते आकस्मिक निधन हो गया। मृतक की पत्नि ने अपनी ससुराल वालों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
चर्चा रही कि उक्त युवक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था तथा उसके परिजन उसका इलाज करवा रहे थे। जबकि मृतक की पत्नि ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
विवाहिता की हुई मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत के मामले मे मृतका के परिजनो द्वारा मृतका के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त मामले मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।
सूत्रो के अनुसार मेरठ निवासी अन्जू नामक युवती का विवाह करीब दो माह पर्व नई मन्डी की भरतिया कालोनी निवासी युवक राजीव पुत्र इन्द्रपाल के साथ हुआ था।
बताया जाता है कि राजीव की पत्नि पिछले कई दिनो से बीमार चल रही थी। जिसकी अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनो ने उक्त मामले मे अपनी बेटी के पति राजीव पर ससुराल के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने उक्त मामले के आरोपी राजीव पुत्र इन्द्रपाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

