उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: जिस लड़की से तय हुई थी बड़े भाई की शादी, नशीला पदार्थ खिलाकर उससे किया दुष्कर्म,

Sonbhadra News: आरोपों के मुताबिक मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी राबटर्सगंज नगर  के नई बस्ती में रहने वाले तथा मूलतः चोपन थाना क्षेत्र के करगरा निवासी दशरथ के बेटे रामानंद सागर से तय हुई थी। शादी को लेकर चल रही बातचीत के दौरान रामानंद को कुत्ते ने काट लिया।

जिस लड़की से बड़े भाई की शादी तय हुई थी। उसे बहाने से घर बुलवाया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसकी आड़ में उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। जब उसने इस पर एतराज करना शुरू किया तो रिश्तेदारों के साथ ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल कर दिया।

यह सनसनीखेल मामला जब कोर्ट के सामने पहुंचा तो प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) के निर्देश दिए गए। उसके क्रम में राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस ने मां-बेटे सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

आरोप है कि इलाज के लिए उसकी मां द्वारा उसके पिता से 40 हजार रुपये मांगे गए, जिसे दे दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि गत 19 जनवरी 2021 को उसे फोन कर नई बस्ती स्थित मकान पर बुलाया गया

कहा गया कि अब बेटा रहा नहीं। तुमसे मिल लेंगे और तुम्हारा रुपया भी वापस कर देंगे। चंडी होटल पहुंचने पर उसे नई बस्ती ले जाया गया। आरोपों के मुताबिक वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। वह जब होश में आई तो निर्वस्त्र थी। कहीं इसकी सूचना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि इस वीडियो की आड़ में रामानंद के छोटे भाई शिवानंद ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 2 =