उत्तर प्रदेश

Agra News: जीएसटी टीम ने एक साथ 22 पान मसाला/ गुटका की फैक्ट्रियों और गोदामों पर पर मारा छापा

Agra News: जीएसटी टीम ने बुधवार को आगरा के अलग अलग स्थानों पर पान मसाला/ गुटका की फैक्ट्रियों और गोदामों पर छापा मारा. छापे के दौरान गुटका व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई. वाणिज्य कर विभाग की एक टीम गोल्ड मोहर गुटखा के सरीन एंड सरीन की फैक्ट्री सहित पांच ठिकानों पर सर्वे के लिए पहुंची, तो अन्य टीमों ने राज श्री, विमल जैसे ठिकानों पर छापा मारा.

छापे के दौरान टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और फैक्ट्री और गोदाम में लैपटॉप और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले रिकॉर्ड की जांच की.

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक साथ शहर के अलग अलग 22 ठिकानों पर छापा मारा है. यह सभी पान मसाला/गुटका बनाने का काम करते थे. आगरा के अछनेरा, रायभा, फ्रीगंज के साथ ही अन्य स्थानों पर टीम ने कार्रवाई की. यहां पर गोल्ड मोहर, विमल और राजश्नी पान मसाला बनाने की फैक्ट्रियां और गोदाम हैं. छापे के दौरान टीम ने फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है.

वाणिज्य कर विभाग की टीम टर्नओवर कम दिखाई जाने पर सर्वे कर रही है. लिंक के माध्यम से सर्वे की कार्रवाई की जा रही है. काफी समय बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम बड़ा सर्वे कर रही है.

छापे के दौरान टीम ने फैक्ट्री के मालिकों और कर्मचारियों से पूछताछ की. इसी के साथ ही टीम सभी कागजातों, माल और लेनदेन की जांच कर रही है. हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है इस छापेमारी में विभाग को बड़ी राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है.

अभी जांच की जा रही है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. यदि हिसाब किताब या फिर कम टर्नओवर मिलता है तो फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 3 =