फिल्मी चक्कर

कोरोना वायरस सर्वाइवर्स से बात करेंगे कार्तिक आर्यन: ‘कोकी पूछेगा

 बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी नई वीडियो सीरीज ‘कोकी पूछेगा’ लेकर आए हैं. कार्तिक ने बताया है कि वह इस सीरीज के जरीए पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स और कोरोना वायरस सर्वाइवर्स से बात करेंगे. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कार्तिक के इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं.वीडियो में कार्तिक कह रहे हैं कि आज तक उन्होंने किसी का इंटरव्यू नहीं लिया है.

https://www.instagram.com/p/B-4xhKdJiyI/

अभिनेता कार्तिक आर्यन की वीडियो सीरीज कोकी पूछेगा का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया गया है. इस वीडियो सीरीज में कार्तिक को भारत की पहली कोरोना वायरस सर्वाइवर सुमिति सिंह से बातचीत करते देखा जा सकता है.

कार्तिक आर्यन ने इससे जुड़ा एक टीजर वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. जिसके बाद उन्होंने पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.

इसलिए हो सकता है कि उनसे बहुत सी गलतियां हो सकती हैं. वहीं उनका कहना है कि समय के साथ ही वह इसमें काफी सुधार कर लेंगे. वीडियो सीरीज में वह अहमदाबाद की सुमिति सिंह से बातचीत करते दिख रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 2 लाख लोगों ने देख लिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =