वैश्विक

किश्तवाड़: पुलिस टीम पर हमला, 1 एसपीओ की मौत

Asi Vishal Singh Who Suffered Injuries During The Attack In Kishtwarकश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। इस हमले में एक एसपीओ की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बशारत अहमद आत्मसमर्पण कर चुके एक आतंकवादी का भाई है। जबकि आशिक हुसैन दुष्कर्म का आरोपी है। दोनों की धरपकड़ के सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि एसपीओ विशाल सिंह और कुशेद इकबाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया और दोनों एसपीओ के हथियार लेकर भाग गए। आतंकियों की पहचान बशारत अहमद और आशिक हुसैन के रूप में हुई है। (from AU website)

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =