Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिले मे आज एक और कोरोना पॉजिटिव: तादात बढकर 7

मुजफ्फरनगर। जिले मे आज एक और कोरोना पॉजिटिव के प्रकाश मे आने के बाद जनपद मे इनकी तादात बढकर 7 हो गई है। डीएम एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोरोना से जंग मे पॉजिटिव के एक नए केेस के सामने आ जाने से पीडितो की संख्या बढकर सात हो गई है। जबकि अभी भ्ी बडी संख्या मे सेंपिल जांच के लिए पडे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली के वार्ड 20 मौहल्ला सराफान आईशा मस्जिद मे क्वारंटाइन किए गए 10 व्यक्तियो मे से मध्य प्रदेश निवासी एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन मे हडकम्प मच गया।

खतौली क्षेत्र मे एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश निवासी मरकज के जमाती को प्रशासन द्वारा विगत 25 अप्रैल मे कस्बे के वार्ड 20 मौहल्ला सराफान स्थित आईशा मस्जिद से कुरन्टीन के लिए बीआईटी भेज दिया था। तथा उसके व उसके दस साथियो मे से मध्य प्रदेश निवासी इस जमाती की रिपोर्ट पाजिटिव आने से हडकम्प मच गया।

आज दूसरे दिन लगातार खतौली क्षेत्र से ही पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि उक्त पॉजिटिव के 9 अन्य साथी जमात मे शामिल नही थे। आज दूसरे दिन खतौली क्षेत्र मे पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर कालोनी को सील करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई।

आला अधिकारियो ने कालोनीवासियो से अपने घरो मे ही रहने की अपील की । उल्लेखलीय है कि जनपद के खतौली क्षेत्र मे बीती देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल मे काम करने वाला खतौली के गांव वाजिदपुर खुर्द का रिटायर्ड फौजी कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसकी रिर्पोट पॉजिटिव आने पर प्रशासन के निर्देशो के चलते उसे कडी सुरक्षा के बीच बेगराजपुर क्रारंटाइन सैंटर भेजने के साथ गांव को सील कर दिया गया था।

बताया जाता है कि उक्त फौजी का एक मकान कस्बा खतौली मे भी है। बीती शाम खतौली मे मिला कोरोना पॉजिटिव सेना का रिटायर्ड सूबेदार दिल्ली मे कोविड-19 के लिए बनाए गए विशेष चिकित्सालय मे सुरक्षाकर्मी के रूप मे काम कर रहा था।

बताया जाता है कि सरकार द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू घोषित किए जाने के बाद 23 मार्च को वह दिल्ली से अपने गांव आया था। इसके बाद वह लॉक डाउन होने से पूर्व ही वापिस दिल्ली चला गया था।

जहां उसकी तबियत बिगडने पर उसे सैपिल जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद वहां के प्रशासन ने पॉजिटिव रिर्पोट आने पर यहां के प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी।

कोरोना के खिलाफ जारी जंग मे जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मशक्कत के साथ लगी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा कोविड 19 के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं स्वास्थ्य विभाग की और से भी अनेक व्यवस्था की गई है। नागरिको के उचित स्वास्थ्य के मददेनजर प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानो पर सैनेटाइजर टर्नल लगाया गया है।

नागरिको को मास्क लगाने तथा जब तक कोई जरूरी कार्य ना हो घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन का कहना है कि एक घर से एक व्यक्ति को ही अपने घर के आसपास दुकान/बाजार मे जाकर आवश्यक वस्तु की खरीदारी करनी चाहिए। परिवार के अन्य सदस्यो को घर पर ही रहना चाहिए। अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें।

ताकि बाहरी व्यक्तियो के सम्पर्क मे आने से बच सकें व घर पर रहकर कोरोना को हराने मे अपना सहयोग करें। इस दौरान एसडीएम खतौली,सीओ व इंस्पैक्टर संतोष कुमार त्यागी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − five =