Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी वित्तध्राजस्व अजय कुमार तिवारी ने बताया आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण, नहीं कर रहे हैं उसमें जिलाधिकारी ने कहां उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बहुत ही गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।

उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का गहन समीक्षा करते हुए पाया कि विद्युत विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिकामुजफ्फरनगर, तहसीलदार खतौली, खंड विकास अधिकारी बढ़ाना, पीओ डोडा तहसीलदार जानसठ, तहसीलदार सदर, तहसीलदार बुढ़ाना ,जिला आबकारी अधिकारी ,सहायक श्रम आयुक्त, जिला अल्पसंख्यक, कल्याण अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, उप जिला अधिकारी सदर ,जिला ग्राम विकास अभिकरण, एआरटीओ, सहायक विकास अधिकारी मोरना, एआरएम रोडवेज ,उप जिलाधिकारी बढ़ाना, डिफाल्टर की श्रेणी में आइजीआरएस पोर्टल पर लंबित हैं।

अतः सभी अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सरकार की मंशा के अनुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर बहुत ही गंभीरता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें अगर इनके द्वारा शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया तो कार्यवाही करने के निर्देश ताकि गुणवत्ता पूर्वक ढंग से सभी शिकायतों का निस्तारण सरकार की मंशा के अनुरूप समय बद्धता के साथ संभव हो और सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनता को भरपूर लाभ मिल सके।

इस संबंध में उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त अधिकारीगण आइजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों कि स्वयं समीक्षा करें और उन्हें गहनता के साथ अध्ययन करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ आज ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =