उत्तर प्रदेश

Shamli: दो अभियोगो में हत्यारोपी गेंग लीडर को गेंगस्टर कोर्ट से 10साल की सजा जबकि लूट के आरोपी को 4साल की सजा और जुर्माना

Shamli: पहला प्रकरण थाना बावरी जनपद शामली का है, घटना के अनुसार अक्टूबर 96में वादी राजेंद्र कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी सोहजनी जाटान थाना बाबरी के पिता जगवीर व उसके ताऊ रणवीर शाम 4बजे के लगभग अपने खेत से घर आ रहें थे कि रास्ते में ही इसी गाँव के करण सिंह पुत्र विक्रम व इसके तीन पुत्रो भ्रमपाल, वेदपाल, व गोपाल ने इन्हे रोका और पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए तमचो से फायर कर जगबीर को मौत के घाट उतार दिया

जिसकी राजेंद्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी, पुलिस ने अभियुक्त करण सिंह व इसके तीनो पुत्रो को घटना का खुलासा करते हुए जेल भेजा, पूर्व थानाध्यक्ष बावरी उमा शंकर ने इन अभियुक्तों का गेंगेस्टर एक्ट में चालान किया व पूर्व थानाध्यक्ष थाना भवन भगवान शर्मा ने आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया, दो अभियुक्तों करण सिंह व वेदपाल कि मौत हो चुकी, जबकि भ्रमपाल कि पत्रांवली अलग कर सुनवाई उपरांत गेंगेस्टर जज बाबूराम ने अभियुक्त गोपाल को 10साल की सजा और 5हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया

दूसरा प्रकरण

दूसरा प्रकरण थाना कैराना का है वर्ष 2000में वादी दिमाग़ सिंह निवासी खेड़ा चोगाल थाना जानसठ अपने दो साथियों गजेंद्र सिंह व रामेश्वर के साथ एम्बेसडर कार से झींझाना से कैराना आ रहें थे रात 10बजे के लगभग ज़ब कैराना के पास बाग के सामने पहुँचे तभी चार बदमाशों ने इनकी कार को जबरन रोका और कार के शीशे तोड़कर तमँचे तान दिये और इन तीनो को कार से उतार लिया, दिमाग़ सिंह की जेब से चार हजार रूपये व अन्य दोनों से भी रुपये छीन कर बदमाशो ने इनके हाथ बांधकर खेतो की और लें जाने लगे

साथी गजेंद्र ने विरोध किया तों उसके गोली मार दी जो कमर में लगी तभी छिना झपटी में तीनो लोग बदमाशो के चंगुल से निकल खेतों में छिप गए और रात भर पैदल चल थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी, पुलिस ने घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया और दिमाग़ सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी

पुलिस ने कुछ दिन बाद चारो बदमाशो को पकड़ कर घटना का खुलासा किया, पकड़े गए बदमाशों में मुनीर पुत्र मुस्ताक शेख, फरमान पुत्र मुमताज़, असलम पुत्र यामीन, फुरकान पुत्र मीरहसन सभी निवासी अली शेर तेलीवाड़ा, कैराना के विरुद्ध पूर्व थाना प्रभारी कैराना हरीश सिंह भदौरिया ने गेंगेस्टर एक्ट में चालान किया

तीन अभियुक्तों फरमान असलम व फुरकान को पहले ही सजा हो चुकी जबकि मुनीर को आज सुनवाई उपरांत गेंगेस्टर जज बाबूराम ने चार साल की सजा और 10हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया,उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को आज कोर्ट ने जेल भेज दियाप्रभावी पैरवी -संदीप सिंह अभियोजन अधिकारी, व विशेष लोक अभियोजक़ दिनेश सिंह पुंडीर व राजेश शर्मा ने की

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + ten =