उत्तर प्रदेश

Lucknow News: बदले गए कई जिलों के एसपी, 11 IPS अफसरों के तबादले

Lucknow News: Yogi Government ने रविवार को 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. गृह विभाग की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार अनिल कुमार सिंह को डीआईजी पीएसी लखनऊ बनाया गया है.  बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, श्लोक कुमार को एसएसपी बुलंदशहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जबकि आलोक प्रियदर्शी को एसपी रायबरेली, अजीत कुमार सिन्हा को एसपी अंबेडकर नगर, तेज स्वरूप सिंह को एसपी कानपुर आउटर का जिम्मा दिया गया है.

देवरिया के एसपी रहे श्रीपत मिश्रा को डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संकल्प शर्मा को एसपी देवरिया, शुभम पटेल को एसपी हमीरपुर, कमलेश दीक्षित को एसपी मैनपुरी और मैनपुरी के एसपी रहे अशोक कुमार राय को एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 2 =