Muzaffarnagar News: अमावस्या पर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने की गऊ सेवा
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा वट अमावस्या, सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में एक आवश्यक बैठक शहर गऊशाला नदी रोड़ में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने की तथा संचालन मनोज गुप्ता (क्राकरी वालें) ने किया।
व्यापारियों ने वट अमावस्या व सोमवती अमावस्या पर्व के उपलक्ष्य में गौशाला में मौजूद गऊमाताओं व नन्दी गण के चरण स्पर्श कर,उन्हें भूसा व चारा खिलाया तथा संगठन की ओर से 3100 रू0 गौशाला शहर को प्रदान किये।
जिलाध्यक्ष विश्वद्वीप गोयल ने बैठक में बोलते हुए कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम, के सदस्य व्यापारिक गतिविधियों के साथ – साथ सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते है। उन्होंने वट अमावस्या व सोमवती अमावस्या की महत्ता और गऊ सेवा पर भी प्रकाश डाला।
बैठक में उपस्थित लोगों में सभासद अमित बोबी, राहुल पवांर के अलावा संजय मित्तल, कपिल सिंधी, सुशील, शिव कुमार त्यागी मानवाधिकार संरक्षण से अनिल जैन, राजीव गर्ग, संजय गोयल डा0 संजय अग्रवाल, पवन मित्तल सहित अनेकों व्यापारी मौजूद रहें। शहर गौशाला के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

