उत्तर प्रदेश

Ayodhya News: भगवान राम मंदिर के गर्भगृह की आज पहली शिला रखेंगे सीएम योगी

Ayodhya News: बहुप्रतीक्षित रामलला के गर्भगृह का निर्माण आज से शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह अभिजीत मुहूर्त, मृगशिरा नक्षत्र व आनंद योग में पूजन-अर्चन के बाद गर्भगृह की पहली शिला रखेंगे. रामलला की जन्मस्थली पर बनने वाले गर्भ गृह का आकार 20 फीट चौड़ा और 20 फीट लंबा होगा.

मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे राम जन्मभूमि परिषर पहुंचेंगे, जहां पर वह भगवान के गर्भगृह स्थल पर 40 प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में पूजन करेंगे. इसके बाद सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक भगवान रामलला के गर्भगृह के लिए शिलाएं लगाई जाएंगी, जो नक्काशीदार पिंक स्टोन की होंगी.

भगवान रामलला के नामकरण स्थल के रूप में प्राचीन मठ मंदिर के रूप में रामलला सदन पहचाना जाता है. ऐसे में मुख्यमंत्री लगभग 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे. सुबह 9:30 बजे राम जन्मभूमि परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम लला के गर्भ गृह के प्रथम शिला पूजन के मुख्य यजमान रहेंगे और लगभग 12:10 बजे वह राम जन्मभूमि परिसर से निकलकर राम जन्मभूमि से सटे हुए रामलला सदन जाएंगे. जहां पर रामलला सदन के पुनः प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे.

राम जन्मभूमि के गर्भ गृह के पूजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए मठ-मंदिरों के 90 महंतों को भी निमंत्रित किया गया है. साथ ही अयोध्या के कई विशिष्ट संत महंत जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.

 राम जन्मभूमि परिसर में पांच दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है और अनुष्ठान के क्रम में सुबह 3 घंटे और शाम को 3 घंटे वैदिक ब्राम्हण पूजन कर रहे हैं. अनुष्ठान के क्रम में राम जन्मभूमि परिसर में रामर्चा, दुर्गा सप्तशती, रुद्राभिषेक, राम रक्षा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ का परायण हो रहा है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =