आने वाला समय अखिल भारत Hindu Mahasabha का होगा- अभिनव अग्रवाल
आज अखिल भारत हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) कार्यालय पर एक आपात बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम, युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल त्यागी आदि ने सर्वसम्मति से सहारनपुर निवासी शिवम कांबोज को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का निर्णय लिया
सबकी सहमति से शिवम कांबोज को उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि आने वाला समय हिंदू महासभा का होगा
आजादी से पूर्व भी हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया, इसके अलावा 1949 से श्री राम जन्म भूमि का मुकदमा अदालत में लड़ा और अंत में सुप्रीम कोर्ट से विजय प्राप्त की जिस कारण आज अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण चल रहा है
हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) को अपने पुराने गौरव में लौटाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से हिंदू महासभा को आगे बढ़ाना होगा और प्रत्येक गांव प्रत्येक नगर प्रत्येक जिले प्रदेश में हिंदू महासभा को मजबूत करना होगा क्योंकि यदि हिंदू महासभा मजबूत होगी तो हिंदुत्व मजबूत होगा
वर्तमान समय में इस्लामिक कट्टरवाद चरम सीमा पर है उसे समाप्त करना अनिवार्य है. बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र वर्मा, अभिनव अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम, युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल त्यागी, मीडिया प्रभारी अभिषेक राणा, हर्षित त्यागी एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा चौहान उपस्थित रहे।

