अखिल भारत Hindu Mahasabha द्वारा एसएसपी अभिषेक यादव को किया सम्मानित- योगेंद्र वर्मा
अखिल भारत Hindu Mahasabha द्वारा मुजफ्फरनगर “लक्ष्मी नगर” के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव जी को हिंदू महासभा द्वारा सम्मानित किया गया
इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री अभिनव अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शुभा अग्रवाल जिला अध्यक्ष मनोज चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी भी उपस्थित रहे
इस अवसर पर योगेंद्र वर्मा ने कहा कि जब से अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर में कप्तान के रूप में आए हैं मुजफ्फरनगर में 90% क्राइम कम हो गया है प्रत्येक जिले में इस प्रकार के कप्तान होने चाहिए . जिससे जिला क्राइम मुक्त हो श्री अभिषेक यादव जी को सम्मानित करते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है हिंदू महासभा परिवार की उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
चोरी के खुलासे पर किया सम्मानित


एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पन्त एवं पुलिस टीम द्वारा विगत दिनो अलग-अलग स्थानो पर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया।
जिसके चलते आज व्यापारी नेताओ तथा सम्बन्धित दुकान स्वामियो ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव को बुके भेंट कर एवं पटका पहना कर सम्मानित किया तथा नई मन्डी कोतवाल पंकज पन्त व उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा की।











