सनातन धर्म पर कुठाराघात करने अधर्मी लोगों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना: Hindu Mahasabha
अखिल भारत Hindu Mahasabha (लक्ष्मी नगर) मुजफ्फरनगर में शिव चौक स्थित तुलसी पार्क के प्रांगण में जिला अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार, नगर अध्यक्ष भारत राजपूत, के निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक अखिल जैन तथा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सनातन धर्म पर कुठाराघात करने अधर्मी लोगों की सद्बुद्धि के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की गई
या तो उन्हें सद्बुद्धि दें यह सनातन धर्म से माफी मांगे नहीं तो सिर पर वो ऐसे धरती पर बोझ लोगों को स्वाहा कर दें और बलिदानी बाल हकीकत राय बलिदान दिवस पर उनको भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जो 7 साल का बालक मुगलों से नहीं डरा भले ही आतंकियों ने उस बालक को आरे से चीर दिया था हम बागेश्वर धाम के साथ हैं हमारा एक-एक कार्यकर्ता बागेश्वर धाम सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने एक के खून का कतरा बहाने के लिए तैयार है
और सहारनपुर में मां काली का मंदिर वहां का प्रशासन गुंडों के बल पर हटाना चाहता है हम चेतावनी देते हैं कि वहां पर अगर कोई कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी सहारनपुर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा दृढ़ता से धरना देकर सनातन धर्म को बचाने के लिए आंदोलन किए हुए हैं
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से Hindu Mahasabha वरिष्ठ हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल, डॉ सतीश कुमार, जितेंद्र सिह, भूपन शर्मा, पंडित ललिता प्रसाद रतूड़ी, पंडित रामानुज दुबे, पंडित चमन लाल कुकी, पंडित योगेश शर्मा, ने आज तुलसी पार्क में हवन यज्ञ एवं प्रभु श्री राम का गुणगान और हनुमान चालीसा का पाठ कर विधि विधान से संपन्न कराया है
इस कार्यक्रम में सचिन शर्मा, भूपेन शर्मा, दीपक शर्मा, अंकित अरोरा, सत कुमार, सचिन, अंकित, दीपक, राजकुमार गोयल, ओम प्रकाश मिश्रा, चिराग प्रताप त्यागी, नमन, भारत वीर, अखिल जैन, ख्याली शर्मा, सुनीत गुप्ता आदि रहे जय श्री राम, हर हर महादेव, भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ साथ अखिल भारत Hindu Mahasabha प्रचंड हो भारत देश अखंड हो का उद्घोष करते हुए सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई कि हर चुनौती का सामना करने को अब हम तैयार हैं

