News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पुलिस ने हटाया अवैध अतिक्रमणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद जहां एक तरफ शासन के आदेशोंध् निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों, भू माफियाओं, गुंडे बदमाशों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है, तो वहीं योगी सरकार के कड़े आदेशों निर्देशों के बाद अब नेशनल हाईवे ५८ पर भी अब बाबा का बुलडोजर चलता हुआ दिखाई दे रहा है । यहां मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे ५८ दिल्ली- देहरादून हाईवे बाईपास पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र से छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा तक हाईवे अथॉरिटी एवं स्थानीय पुलिस ने हाईवे पर अवैध अतिक्रमण करते हुए बनाई गई दुकानों, होटल, ढ़ाब्बो,आदि पर बुलडोजर चलाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां हाईवे अथॉरिटी की माने तो उनका साफ तौर पर कहना है कि शासन की गाइड लाइन एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में हाईवे पर अवैध निर्माणों को हटाने का यह कार्य किया जा रहा है जो समय – समय पर तो किया ही जाता है लेकिन अब यह कार्य एक माह तक निरंतर चलता रहेगा । उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे ५८ पर बकायदा हमारी हाईवे सहायता एंबुलेंस कर्मी भी लाउडस्पीकर के माध्यम से इन होटल, ढाब्बों आदि के मालिकों को हाईवे से दूर हट जाने के बारे में सतर्क करते हुए समझा रहैं है लेकिन इसके बाद भी जो लोग हाईवे से अपने-अपने ढाब्बे,अवैध निर्माण,अतिक्रमण नहीं हटा रहें है उनको बलपूर्वक हाईवे से हटा दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कड़े आदेशों व् निर्देशनो के अनुपालन में जहां एक तरफ प्रदेश भर में अवैध अतिक्रमण, भूमाफिया, चोर लुटेरों शातिर बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारियां अवैध भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई आदि की जा रही है तो वही योगी सरकार के आदेशों पर ही अब प्रदेश के तमाम जिलों में नेशनल हाईवे, संपर्क मार्गो ,चौक चौराहों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर भी बाबा का बुलडोजर चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। बताते चलें गत दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित तमाम अधिनस्थ अधिकारियों ध्कर्मचारियों को सख्त आदेश निर्देश देते हुए कहा था कि किसी भी जिले के चौक चौराहों, संपर्क मार्गो, नेशनल हाईवे एवं हाईवे पर कहीं भी अवैध अतिक्रमण , नही होना चाहिए। साथ ही साथ कहीं पर भी अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड या बड़े वाहन सड़कों पर बेतरतीब खड़े नजर नहीं आने चाहिए इन बड़े वाहनों के हाईवे पर खड़े होने के कारण अक्सर बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जिनसे आम जनमानस को भारी नुकसान हो रहा है। आज किसी संदर्भ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के मेरठ स्थित सिवाया टोल प्लाजा के अधिकारी प्रदीप चौधरी ने अन्य अधिकारियों ध्कर्मचारियों के साथ थाना मंसूरपुर पुलिस को साथ लेकर मंसूरपुर क्षेत्र में आने वाले नेशनल हाईवे ५८ दिल्ली देहरादून मार्ग पर दोनों साइड अवैध अतिक्रमण करने वाले होटल ढाबों आदि पर बुलडोजर चलाकर उनका ध्वस्तीकरण कराया है। यहां हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी प्रदीप चौधरी की माने तो उनका कहना है कि वैसे तो हाईवे अथॉरिटी की तरफ से लगातार हाईवे पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर हाईवे को खाली और सुचारू कराया जाता है।
लेकिन अब शासन की गाइड लाइन एवं हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में १ माह विशेष अभियान चलाकर हाईवे पर अवैध होटल ,ढाब्बो, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड भारी वाहनों की अवैध पार्किंग आदि पर सख्त कार्रवाई कर हाईवे को खाली कराया जाएगा।।

 

एसएसपी ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस बल के साथ यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु नगर क्षेत्र में संवेदनशील स्थान, मुख्य चौराहा, बाजार आदि में पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान आम जन के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार कर यातायात के नियमों से अवगत कराने एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

चैकिंग के दौरान चाकू के साथ पकडा
खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मागेराम कर्दम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त सन्नी डबास पुत्र स्व० ब्रजपाल नि० ग्राम जाटान खानपुर थाना झिझाना जनपद शामली को एक अदद चाकू के साथ रजवाहे की पुलिया ग्राम मोहिउद्दीनपुर से गिरफ्तार किया गया।

 

तीन शातिर मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड़ पर हुई मुठभेड़ में शातिर तौहीद को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने बुढाना मोड़ पर देर रात हुई मुठभेड़ में तार चोर ३ सगे भाइयों के गैंग को अरेस्ट कर लिया। गैंग का सरगना व बड़ा भाई तौहीद ४० मुकदमों में वांछित था। अधिकतर मुकदमे बिजली तार तथा विद्युत ट्रांसफर चोरी के हैं। तीनों बदमाशों से लाखों रुपये का विद्युत तार एवं अवैध हथियार बरामद हुए।
शहर तथा आसपास के क्षेत्र में विद्युत तार व ट्रांसफार्मर चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि एसएसपी ने ऐसे चोरों की घेराबंदी के आदेश दिये थे। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस को सतर्क कर वांछित तार चारों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी तार चोर गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ बुढाना मोड़ पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि बुधवार पौ फटने से पहले बुढाना मोड पर खेतों के समीप तीन संदिग्ध नजर आए। जिन्हें चेकिंग में व्यस्त पुलिस ने रुकने के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उस सहित उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पहली बार पकड़ा गया शातिर तौहीद
खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि घायल की शिनाख्त शातिर बदमाश तौहीद पुत्र यासीन निवासी जैन नगर खतौली हाल निवासी समर सिटी थाना लिसाढ़ी गेट मेरठ के रूप में हुई। बताया कि तौहीद पर बिजली का तार, ट्रांसफार्मर का सामान आदि चोरी के ४० मुकदमे हैं। वह सभी में वांछित चल रहा था तथा आज तक पकड़ा नहीं गया था। उन्होंने बताया कि तौहीद के साथ दबोचे गए बाकी दो बदमाश भी उसके सगे भाई रिजवान व अकरम हैं। बताया कि इनके एक भाई को शहर कोतवाली पुलिस ने तार चोरी के इंल्जाम में करीब ६ माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
चोरी किया बिजली का तार, तमंचे बरामद-प्रवेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तीनों बदमाशों से दो तमंचे, चाकू एवं चुराया गया बिजली का डेढ कुंतल तार बरामद किया।

 

प्रेमी युगल ने लगाई गुहारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रेमी युगल ने परिजनो से खुद को खतरा बताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मदद की गुहार लगाई। भोपा क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी को सम्बोधित एक प्रार्थना पत्र सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि वह बालिग है तथा उसने अपनी मर्जी से गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पिता ने उनके खिलाफ थाना नई मन्डी मे एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। जिसमे मुकदमे के विवेचक ने उसके धारा-164 सी.आर.पी.सी. के बयान दर्ज कर न्यायालय मे दर्ज कराये हैं ।जिस पर न्यायालय द्वारा 25 मई 2022 को आदेश दिया गया कि वह बालिग है और जहां वे जाना चाहते है। जा सकती है पुलिस सुरक्षा मे उसका भेजा जाए। जिसके बाद वह अपनी स्वयं की मर्जी से अपनी नन्द के यहां चली गई। और पिछले पाच महीने से अपनी नन्द के यहां शान्ती का जीवन व्यतीत कर रही है। लेकिन उसके माता पिता व कुछ रिश्तेदार तथा गांव के कुछ लोग उसके विवाह करने से नाखुश है। आरोप है कि उक्त लोग उसे,उसके पति व सास आदि उसे धमकियां दे रहे हैं। विवाहिता ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

 

शुद्धता की जांच की
तितावी।(Muzaffarnagar News) सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा किसान सतीश पुत्र मूलचंद व राजदीप पुत्र धर्मबीर ग्राम शिलाजुद्दी चीनीमिल क्षेत्र मंसूरपुर के गन्ना खेतो की गन्ना सर्वे की शुद्धता की जांच की गई। सतीश कुमार सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा किसान सतीश पुत्र मूलचंद व राजदीप पुत्र धर्मबीर ग्राम शिलाजुद्दी चीनीमिल क्षेत्र मंसूरपुर के गन्ना खेतो की गन्ना सर्वे की शुद्धता की जांच की गई। उक्त किसान के गन्ना पेड़ी प्लाट का क्षेत्रफल १.०५३ है, राजदीप के प्लाट का क्षेत्रफल पौधा ०.४६६ है जांच में ०.३२,व ०.४७ प्रतिशत के अन्तर के साथ मानक में सही पाया है।

आक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला चिकित्सालय में किया भेंटMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राउंड टेबिल ने जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर को ऑक्सीजन कन्सट्रेटर भेंट किया मुजफ्फरनगर प्राप्त समाचार के अनुसार आज प्रमुख गांधी विचारक विनोबा भावे के आदर्श होतीलाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल के निर्देशन में गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की प्रेरणा से जनपद की प्रमुख समाजसेवी संस्था मुजफ्फरनगर राउंड टेबल ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार एवं वरिष्ठ योगेंद्र तिरखा को लगभग ६५००० की कीमत वाला उत्तम क्वालिटी का ऑक्सीजन कस्टेटर भेंट किया। जिससे ऑक्सीजन की कमी वाले रोगियों को राहत मिल सके इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में पधारे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ योगेंद्र तिरखा इस समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय में टीम के लोगों ने सर्वप्रथम प्रशासनिक अधिकारियों का और चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत सत्कार किया। उसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने मुजफ्फरनगर राउंड टेबल गुडविल सोसायटी और आचार्य कुल से जुड़े हुए सभी समाज सेवी भाई बहनों के प्रति सराहनीय वक्तव्य प्रस्तुत किए और कहा कि नगर की राउंडटेबल जैसी संस्थाएं नगर को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और सहूलियत देकर आगे बढ़ा रही हैं। यह व्यवहारिकता और प्रसन्नता की बात है इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रसून अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अंकुर गोयल, सचिव अंकित गुप्ता, शोभित गर्ग, सौरभ उपाध्यक्ष, श्रेय गोयल, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ अभिषेक, सोमवती, अंशुल गुप्ता सहित अनेक संस्थागत व्यक्ति उपस्थित रहे ।

 

किसानों के हितों की लडाई लडेगी भाकियू अराजनैतिकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सैकड़ों गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ नवगठित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी पहुंचे सहोजनी तगान गांव कार्यक्रम के संयोजक अक्षु त्यागी व विजित त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ किया भव्य स्वागत। भारतीय किसान यूनियन छोड़कर कई लोग भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में हुए शामिल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि अब मुद्दा किसानों का रहेगा, ईवीएम की सुरक्षा का नहीं रहेगा, किसानों से जुड़े मुद्दे रहेंगे, किसी सरकार को हराने और जिताने का मुद्दा नहीं होगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के मंच पर जाने का मुद्दा नहीं होगा, हम सब बाबा टिकैत ने लड़ाके हैं, अब वो पुरानी विचारधारा नहीं रही, अब नई विचारधारा है जो ईवीएम की रक्षा करना चाहती है, जो मुख्यमंत्री के मंच पर जाने के लिए व्याकुल रहती है, इन विचारधाराओं से मतभेद पैदा हुए हैं, हम अराजनैतिक रहेंगे। हमें किसी को ना हराना है, ना जिताना है। किसानों के मुद्दों की लड़ाई होगी। सरकार अपने वादे ३ महीने में पूरे करें वरना उनके खिलाफ भी मैदान खोला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान, नीटू दूल्हेरा, अक्षु त्यागी, अंकित चौधरी भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में हुए शामिल!

 

नगर आगमन पर हुआ स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, एवं सह संयोजक विनोद गुप्ता का नगर आगमन पर गुप्ता रिसोर्ट पर स्वागत करते हुए। शिव चौक पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के पश्चात, जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक आशीष तोमर, ब्रजकिशोर बिट्टू, मंडल संयोजक तरुण मित्तल, राजेश साहनी, प्रवीण वर्मा,विनय पवार, सतीश भगत, सुशील गोयल, द्वारा पूर्व सभासद प्रमोद बालियान के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र जो की देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए नगर के होनहार नौजवान श्री अंकित बालियान जी की शहादत पर नमन करते हुए परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई। इसके पश्चात जिला सह संयोजक आशीष तोमर के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उपस्थित व्यापारियों को भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की उपलब्धियों को उनके द्वारा बताया गया एवं पुरकाजी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मणी तायल, कुशल शर्मा,कमल शर्मा,सोनू कुमार, गुड्डू, नीतीश एरन आदि उपस्थित रहे।

 

दुकानदारों से की वार्ता
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तहसील सदर के ग्राम अलीपुर कला में एन०एच०ए०आई० का कार्य शुरू कराने के लिए तहसीलदार सदर द्वारा दुकानदारो से वार्ता की गई। डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं उप जिलाधिकारी सदर महोदय श्री परमानंद झा के कुशल निर्देशन में तहसीलदार सदर श्री अभिषेक शाही के द्वारा तहसील सदर के किसान इंटर कॉलेज अलीपुर कला ब्लॉक बघरा में एनएचएआई का कार्य शुरू कराने के लिए दुकानदारों से वार्ता की गई तथा ३ दिन का समय दिया गया।

 

गोदामों का निरीक्षण किया
मंसूरपुर।(Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना द्वारा मंसूरपुर गन्ना समिति के खाद गोदामों का निरीक्षण किया गया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ० आर०डी० द्विवेदी के आदेशानुसार मंसूरपुर गन्ना समिति के खाद गोदामों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय मंसूरपुर गोदाम के खाद गोदाम इंचार्ज खड़क सिंह समिति लेखाकार यशपालसिंह, गन्ना विकास निरीक्षक सुनील वर्मा के सम्मुख गोदामों की जांच की गई । यूरिया ३२७ बैग, डीएपी५५७,सागरिका ५५६० किग्रा ,मोनोजिनक ११७० किग्रा, जैविक १५५, क्लोरोसाईपर ०३ लीटर,कर्ताप ७५ पीओसी स्टॉक मोके पर पाया गया जो स्टॉक रजिस्टर व पीओएस मशीन में सही पाया गया।

 

बसों को किया चैक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आरआई टैक्निकल अनुराग सिंह एवं टीएसआई बृजकिशोर त्यागी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ गोल्डन पब्लिक स्कूल, पचेण्डा रोड़, मुजफ्फरनगर में पहुंचकर बच्चों के आवागमन हेतु लगी बसों के फिटनेस का निरीक्षण किया गया। जिसमें ०९ बस (छोटी/बड़ी) व बस चालक मौजूद रहे, बसों के नम्बर, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, टूल किट, रिफ्लेक्टर आदि को चेक किया गया। बस चालकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये।

टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार
जानसठ।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा गन्दे नाले की पुलिया ग्राम तिसंग से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त महताब कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना जानसठ का टॉप-१० अभियुक्त है जिस पर शस्त्र अधिनियम, हत्या का प्रयास, गौकशी व गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

 

रस्म तेहरवीं में किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहीद अंकित चौधरी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्वांजलि सभा मे पहुंंचे गणमान्य लोगो ने श्रृद्वाजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी युवक अंकित चौधरी पुत्र प्रमोद चौधरी जो कि एसएसबी का जवान था। उक्त युवक का जवान था। बीते दिनो अंकित शहीद हो गया था। आज कृष्णापुरी स्थित एसएचडी इण्टर कालेज मे शहीद अंकित की रस्म तेरहवीं एव श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक बाठला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल,सभासद विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी लोगो ने स्व, अंकित चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

 

राहगीरों के लिये ठंडे पानी की प्याऊ की स्थापना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन के द्वारा आज रोडवेज बस अड्डे पर डा चन्द्र कुमार जैन के सौजन्य से स्व लाला गुलशन राय जैन की पुण्य स्मृति में एक वाटर कूलर लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से वीर जय चन्द जैन राष्ट्रीय महामंत्री वीर मनोज कुमार जैन क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर वाई के जैन अजय जैन गुलशन बैक से अनिल कुमार सिंह मोहन लाल लाल बहादुर आदि समस्त स्टाफ रोडवेज अड्डे के इंचार्ज राजकुमार त्यागी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वीर जय चन्द जैन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन वीर मनोज जैन अनिल कुमार सिंह व राजकुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। मनोज कुमार जैन ने बताया कि हमारी संस्था भारतीय जैन मिलन पूरे भारत वर्ष में इस प्रकार जन सेवा के कार्य करती है। पूरे भारत वर्ष में लगभग १५०० शाखायें है उन्ही मे से एक शाखा जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन है। रोडवेज इंचार्ज राजकुमार त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा है कि हम जैन मिलन व जैन समाज के आभारी कि इस जन सेवा का कार्य किया ताकि बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को इस भीषण गर्मी में निशुल्क ठंडे जल प्राप्त होगा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष वीर दिनेश जैन मंञी वीर पंकज जैन वीर वीरेन्द्र जैन सुभाष जैन हर्ष जैन नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष आदिश जैन राजीव जैन राकेश जैन संजीव जैन विजेन्द्र जैन नरेन्द्र जैन व सुखमाल जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।

 

केबिल टी.वी.आपरेटर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  केबिल टी.वी.आपरेटर्स एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के बैनर तले कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे केबिल ऑपरेटर्स ने चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
जिसमे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियो द्वारा जारी विज्ञप्ति मे केबिल टी.वी. के तारो को पोल पर बांधने की स्वीकति प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन मे अवगत कराया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने एक विज्ञप्ति के द्वारा सार्वजनिक नोटिस/सूचना जारी करते हुए बताया है कि केबिल टी.वी. आपरेटर्स अपने केबिल के तारो को पोल से बांधने के लिए विभाग की अनुमति दिलाए अन्यथा अपने केबिल के तारों को 7 जून तक पोल से स्वयं उतार लें। उसके बाद बिना किसी सूचना के विभाग द्वारा केबिल के तारों को पोल से हटा ादि जायेगा। जनपद के 95 प्रतिशत केबिल टी.वी. ऑेपरटर्स की एक मात्र आय का साधन केबिल टी.वी.उद्योग ही है। जिसे ऑपरेटर्स विभाग 25 वर्षो से संचालित करते आ रहे हैं। जब से जीएसटी लागू हुई हैं तभी से जीएसटी लागू है। इस दौरान सुशील कुमार, सुनील कुमार, शुभम, सुनील चौधरी, शमीम आदि मौजूद रहे।

 

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने आपस मे झगड रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान नई थाने के गांधीनगर मे आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नने महीपाल व जनार्दन को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

वाटर कूलर लगाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोडवेज बस अड्डे पर डा चन्द्र कुमार जैन के सौजन्य से स्व लाला गुलशन राय जैन की पुण्य स्मृति में एक वाटर कूलर लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक वीर जय चन्द जैन, राष्ट्रीय महामंत्री वीर मनोज कुमार जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर वाई के जैन, अजय जैन, गुलशन बैक से अनिल कुमार सिंह, मोहन लाल, लाल बहादुर आदि समस्त स्टाफ रोडवेज अड्डे के इंचार्ज राजकुमार त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वीर जय चन्द जैन , राष्ट्रीय महामंत्री संगठन वीर मनोज जैन, अनिल कुमार सिंह व राजकुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। वीर जय चन्द जैन ने अपने सम्बोधन में कहा है कि जैन मिलन का उद्देश्य सब प्राणियों की व सब जीवों की रक्षा करना है। महावीर भगवान का सन्देश जियो ओर जिने दो है।

 

गौकश अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बुढाना।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा जरीना जूनियर हाई स्कूल सफीपुर रोड से ०४ अभियुक्त व ०१ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में सरफराज उर्फ बोलर पुत्र इरफान नि० मौ० कस्याबान कस्बा व थाना बुढाना मु०नगर, उम्मीद पुत्र कालू निवासी लुहसाना रोड कस्बा व थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, जुल्फिकार पुत्र सत्तार निवासी मौ० सफीपुर रोड कस्बा व थाना बुढाना मुजफ्फरनगर, सत्तार पुत्र हनीफ निवासी उपरोक्त, ०१ अभियुक्ता गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से ५० किलोग्राम गौमांश, ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०२ अदद छुरी नाजायज, गौकशी के उपकरण – ०१ दाव व ०१ लकडी का पटला बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त सरफराज उर्फ बोलर उपरोक्त थाना बुढाना का हिस्ट्रीशीटरअभियुक्त है जिसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम, चोरी, लूट, गौकशी व गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओ में डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

दवा व्यापारी (खाद्य) फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण अवश्य कराएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान ने जिले के समस्त दवा व्यापारियों से अपील की है की आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश पत्रांक संख्या एफ०एस०एस०ए०आई०/ लाई०पंजी०लक्ष्य/२०२२-२३/१५६७ दिनांक ०८/०४/२०२२ लखनऊ के द्वारा मुजफ्फरनगर के पत्रांक संख्या एफ०एस०डी०ए०/२०२२/१२ दिनांक २०/०४/२०२२ के संदर्भ में औषधि प्रशासन के द्वारा पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के १०० दिन की कार्य योजना में फूड लाइसेंस पंजीकरण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के जनपदों हेतु फूड लाइसेंस एवं पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने जनपद के सभी दवा व्यापारियों से अपील की है कि आप लोग अपने नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर नियमानुसार सरकारी फीस देकर अपना फूड लाइसेंस अवश्य बनवा लें वह फूड लाइसेंस आपके द्वारा दी गई ईमेल आईडी पर भी प्रदर्शित हो जाएगा। यदि किसी व्यापारी को किसी अधिकारी के द्वारा लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में परेशान किया जाता है तो वह व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान से संपर्क कर सकता है (९८३७२४५२३८)उसकी समस्या का तुरंत निदान करवाया जाएगा। सुभाष चौहान ने फार्म अपलोड करने के लिए सचिन ९५५७१३६३६३ का नंबर दिया है जिनकी मदद से आप यह फार्म अपलोड करा सकते हैं जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया की यह पंजीयन १ वर्ष से लेकर अधिकतम ५ वर्ष के लिए बनवाया जा सकता है इसके लिए सरकारी फीस घ्१०० प्रति वर्ष है द्य जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि जिले के दवा व्यापारियों के हित में पूर्व में भी इस लाइसेंस को बनवाने के लिए अपील की जा चुकी है जिससे काफी अधिक संख्या में दवा व्यापारियों ने इसका लाभ लिया है। राजीव कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर ने भी सभी मेडिकल दुकानदारों से कहा है की सभी दुकानदारों के लिए खाद लाइसेंस/पंजीयन बनने अनिवार्य कर दिए हैं कृपया सभी मेडिकल के कारोबार करने वाले अपना खाद लाइसेंस बनवाने का कष्ट करें। राजीव कुमार ने बताया कि इस खाद लाइसेंस/पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज एक फोटो ,आधार कार्ड की कॉपी, मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी एवं दुकान का एड्रेस प्रूफ है। उन्होंने बताया कि यह खाद लाइसेंस ऑनलाइन बनेगा तथा जारी होने के उपरांत आप अपनी ईमेल आईडी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान प्रमोद मित्तल (चेयरमैन), संजय गुप्ता (महामंत्री), दिव्य प्रताप सोलंकी (कार्यवाहक महामंत्री ),सतीश तायल (कोषाध्यक्ष) आदि मौजूद रहे।

 

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने साफ सफाई की स्थिति का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली द्वारा जी०टी० रोड, जानसठ रोड, रेलवे रोड खतौली निकाय में साफ सफाई व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी खतौली के आदेशों के अनुपालन में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा जी०टी० रोड, जानसठ रोड, रेलवे रोड खतौली निकाय में साफ सफाई व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया, एवं जी०टी० रोड परिवहन डिपो के सामने गंदगी कूड़ा पड़ा पाया गया। जानसठ रोड नाले से लेकर ब्रिज तक कूड़ा पड़ा पाया। ब्रिज के ऊपर पुलिस चौकी के पास में ही कूड़ा गंदी पड़ी पाई गई, रेलवे रोड पर मंदिर के पास कूड़ा गंदगी पड़ा मिला, जानसठ रोड पर साफ सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, साफ सफाई निस्तारण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई, रणजीत नायक को साफ सफाई निस्तारण हेतु अवगत कराया गया।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =