Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रेमी युगल ने परिजनो से खुद को खतरा बताते हुए लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रेमी युगल ने परिजनो से खुद को खतरा बताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मदद की गुहार लगाई। भोपा क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी को सम्बोधित एक प्रार्थना पत्र सौपा।

जिसमे अवगत कराया गया कि वह बालिग है तथा उसने अपनी मर्जी से गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पिता ने उनके खिलाफ थाना नई मन्डी मे एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। जिसमे मुकदमे के विवेचक ने उसके धारा-164 सी.आर.पी.सी. के बयान दर्ज कर न्यायालय मे दर्ज कराये हैं ।

जिस पर न्यायालय द्वारा 25 मई 2022 को आदेश दिया गया कि वह बालिग है और जहां वे जाना चाहते है। जा सकती है पुलिस सुरक्षा मे उसका भेजा जाए। जिसके बाद वह अपनी स्वयं की मर्जी से अपनी नन्द के यहां चली गई। और पिछले पाच महीने से अपनी नन्द के यहां शान्ती का जीवन व्यतीत कर रही है।

लेकिन उसके माता पिता व कुछ रिश्तेदार तथा गांव के कुछ लोग उसके विवाह करने से नाखुश है। आरोप है कि उक्त लोग उसे,उसके पति व सास आदि उसे धमकियां दे रहे हैं। विवाहिता ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

बसों को किया चैक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आरआई टैक्निकल अनुराग सिंह एवं टीएसआई बृजकिशोर त्यागी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ गोल्डन पब्लिक स्कूल, पचेण्डा रोड़, मुजफ्फरनगर में पहुंचकर बच्चों के आवागमन हेतु लगी बसों के फिटनेस का निरीक्षण किया गया। जिसमें ०९ बस (छोटी/बड़ी) व बस चालक मौजूद रहे, बसों के नम्बर, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, टूल किट, रिफ्लेक्टर आदि को चेक किया गया। बस चालकों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये गये।

टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

जानसठ।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस द्वारा गन्दे नाले की पुलिया ग्राम तिसंग से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त महताब कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जानसठ का टॉप-१० अभियुक्त है जिस पर शस्त्र अधिनियम, हत्या का प्रयास, गौकशी व गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 10 =