Muzaffarnagar News:विनीत अग्रवाल शारदा, विनोद गुप्ता का नगर आगमन पर हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, एवं सह संयोजक विनोद गुप्ता का नगर आगमन पर गुप्ता रिसोर्ट पर स्वागत करते हुए।
शिव चौक पर भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के पश्चात, जिला संयोजक सुनील तायल,सह संयोजक आशीष तोमर, ब्रजकिशोर बिट्टू, मंडल संयोजक तरुण मित्तल, राजेश साहनी, प्रवीण वर्मा,विनय पवार, सतीश भगत, सुशील गोयल, द्वारा पूर्व सभासद प्रमोद बालियान के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र जो की देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए नगर के होनहार नौजवान श्री अंकित बालियान जी की शहादत पर नमन करते हुए परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।
इसके पश्चात जिला सह संयोजक आशीष तोमर के गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उपस्थित व्यापारियों को भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की उपलब्धियों को उनके द्वारा बताया गया एवं पुरकाजी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मणी तायल, कुशल शर्मा,कमल शर्मा,सोनू कुमार, गुड्डू, नीतीश एरन आदि उपस्थित रहे।

