Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसानों के हितों की लडाई लडेगी भाकियू अराजनैतिक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सैकड़ों गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ नवगठित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी पहुंचे सहोजनी तगान गांव कार्यक्रम के संयोजक अक्षु त्यागी व विजित त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ किया भव्य स्वागत।

भारतीय किसान यूनियन छोड़कर कई लोग भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में हुए शामिल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि अब मुद्दा किसानों का रहेगा, ईवीएम की सुरक्षा का नहीं रहेगा, किसानों से जुड़े मुद्दे रहेंगे, किसी सरकार को हराने और जिताने का मुद्दा नहीं होगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के मंच पर जाने का मुद्दा नहीं होगा, हम सब बाबा टिकैत ने लड़ाके हैं, अब वो पुरानी विचारधारा नहीं रही, अब नई विचारधारा है जो ईवीएम की रक्षा करना चाहती है, जो मुख्यमंत्री के मंच पर जाने के लिए व्याकुल रहती है, इन विचारधाराओं से मतभेद पैदा हुए हैं, हम अराजनैतिक रहेंगे।

हमें किसी को ना हराना है, ना जिताना है। किसानों के मुद्दों की लड़ाई होगी। सरकार अपने वादे ३ महीने में पूरे करें वरना उनके खिलाफ भी मैदान खोला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान, नीटू दूल्हेरा, अक्षु त्यागी, अंकित चौधरी भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में हुए शामिल!

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =