Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर रालोद की बैठक, आंदोलन की तैयारी

Muzaffarnagar News: रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बुढ़ाना कस्बे की तहसील कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, संगठन मजबूत करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। भैसाना स्थित बजाज शुगर मिल पर विगत सत्र का लगभग 300 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।

बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना बकाया भुगतान को लेकर बैठक की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि बकाया भुगतान न मिलने से क्षेत्र के किसानों पर बच्चों की फीस और सरकारी देय का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता की जाएगी और जरूरत पड़ी तो बकाया भुगतान दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

रालोद क्षेत्रीय महासचिव बाली त्यागी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की नींव उसके सदस्य होते हैं। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, जगपाल सिंह, विदित मलिक, बालकिशोर त्यागी, शक्ति मलिक व कलुआ त्यागी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =