उत्तर प्रदेश

Meerut शहर से बाहर होगा भैसाली बस अड्डा, जानें कहां बनेंगे नए रोडवेज बस अड्डे

Meerut आखिरकार शासन ने आज शहर के भैसाली बस अड्डे को शहर से बाहर करने की स्वीकृति प्रदान कर ही दी। नये बस अड्डे का निर्माम मोदीपुरम व परतापुर में किया जाएगा। हालांकि अभी शहर के सोहराबगेट बस अड्डे को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट बस अड्डे को पीपीपी योजना के अंतर्गत विकसित करने को मंजूरी दे रखी है। बता दें कि मेरठ में पिछले पांच साल से बस अड्डों को बाहर करने की मांग उठ रही है। मामला एनजीटी और हाईकोर्ट तक जा चुका है। ।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक

भैंसाली बस अड्डे को शहर से बाहर करने का निर्णय आज मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव, परिवहन एवं अपर मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन, उत्तर प्रदेश तथा प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ मुख्य सचिव कार्यालय में तथा मेरठ के अधिकारियों द्वारा एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया गया है।

एनआईसी में आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, उपज़िलाधिकारी सरधना सूरज पटेल, अपर ज़िलाधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी मेरठ हिमेश तिवारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज़ के0के0 शर्मा एवं एन.सी.आर.टी.सी. अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 जाम का प्रमुख कारण भैंसाली बस अड्डा

बैठक में आयुक्त, मेरठ मण्डल द्वारा मुख्य सचिव को बताया गया कि मेरठ शहर में भैंसाली बस अड्डा शहर के अन्दर घनी आबादी के बीचों बीच संचालित है तथा शहर के जाम का प्रमुख कारण है। भैंसाली बस स्टेशन शहर के अंदर होने एवं बड़ी संख्या में रोजाना रोडवेज बस एवं सिटी बसों का आवागमन होने से शहर वासियों को ट्रैफिक जाम सहित अन्य समस्या से जूझना पड़ता है।

अनुमानित रूप से 1150 बसें प्रतिदिन शहर के अन्दर आती हैं। इन बसों से आने-जाने वाली सवारियों के लिये भारी संख्या में ईरिक्शा/टेम्पो आदि भी संचालित होते हैं। इनमें मुख्यतः 80 सिटी बसें, 25 इलैक्ट्रिक बसें एवं लगभग 21,000 ईरिक्शा संचालित हैं।

आयुक्त द्वारा इस समस्या के समाधान के लिये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड द्वारा शहर में भविष्य के लिये यातायात की सुगम व्यवस्था एवं प्रदूषण तथा जाम की रोकथाम के लिये Integrated Multimodal Transit Complexes का निर्माण कराये जाने की आवश्यकता बताई 

जिसके क्रम में आयोजित इस बैठक में भैंसाली बस स्टेशन को स्थानांतरित कर मेरठ शहर के बाहरी मोदीपुरम अथवा परतापुर में स्थापित कराये जाने का प्रस्ताव मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया।

प्रस्ताव पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा अपना अपना पक्ष रखा गया, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए जाने के दृष्टिगत मोदीपुरम और परतापुर में Integrated Multimodal Transit Complexes बस स्टेशन का निर्माण कराएं जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि दोनों बस स्टेशन निर्माण किये जाने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ की जाये

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + nine =