मेरी हत्या की हो रही साजिश, मेरे साथ हुआ वह एक बीजेपी की साजिश थी-Rakesh tikait
मेरठ में मीडिया से बातचीत में Rakesh tikait ने कहा कि बीजेपी मेरे खिलाफ साजिश कर रही है. और मेरी हत्या कराना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का निचला नेतृत्व इस तरह की हरकतों में लगा है. कर्नाटक में साजिश के तहत हमला किया गया, जिसमें मेरी जान भी जा सकती थी.
इस दौरान राकेश टिकैत ने बेंगलुरु में हुए स्याही प्रकरण पर भी बयान दिया. मेरठ के जगेठी गांव पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा पर जमकर निशाना साधा. जहां राकेश टिकैत ने कहा जो मेरे साथ हुआ वह एक बीजेपी की साजिश थी.
Rakesh tikait के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन में फूट की खबरें सामने आई थीं. बीकेयू के कुछ बड़े नेताओं ने नरेश टिकैत और Rakesh tikait से अलग अपना नया संगठन बना लिया. साथ ही दावा किया कि उन्होंने टिकैत बंधुओं को संगठन से निकाल दिया है. लेकिन इसके बाद राकेश टिकैत ने साफ किया कि बीकेयू उनका संगठन है और नाराज किसान नेताओं ने अपना अलग संगठन बनाया है.
Rakesh tikait ने कहा कि उन पर हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है. कानून अपना काम करेगा. आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता और किसान आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे राकेश टिकैत पर कुछ दिन पहले बेंगलुरु में हमला हुआ था. एक शख्स ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी थी.
Rakesh tikait ने कहा कि बीजेपी सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है. जी हां यह बड़ा बयान राकेश टिकैत में मेरठ में हुई एक पंचायत में दिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कर्नाटक में जो मेरे ऊपर हमला हुआ है मैंने अपना हाथ आगे कर दिया अगर हाथ आगे नहीं बढ़ता तो हमलावर मेरे सिर में वार करता.

