Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने क्रय केन्द्र सिखेड़ा व जानसठ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज गेहूं खरीद क्रय केन्द्र सिखेड़ा व जानसठ का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद के लिए की कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान मौजूद केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों हेतु समस्त आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

उन्होने जानसठ क्रय केन्द्र पर गेहूं की बोरियों को गोदाम में रखे जाने के निर्देश डिप्टी आरएमओं को दिये। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य १९२५ रूपये प्रति कुंतल पर गेहूं की खरीद की जाये। प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, बोर्ड आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों की हरसंभव मदद की जाए। सभी केन्द्रों पर आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति होनी चाहिए,

जिससे कि जनपद में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। सभी केन्द्र समय से खोले जाए। डीएम ने इस दौरान केन्द्रों पर बोरा, तौल मशीन ,छन्ना, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की केंद्र प्रभारियों से जानकारी की। जिलाधिकारी ने शहर में जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा संचालित मोबाइल एटीएम मशीन का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम सिखेड़ा पहुंचकर राशन वितरण की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होने कोटेदार को निर्देश दिये कि सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराकर राशन वितरण किया जाये। उन्होने कहा कि सभी पात्रां को निर्धारित मानक के अनुसार राशन वितरण किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही आनी चाहिए। शिकायत आने पर तत्काल कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जानसठ क्षेत्र में ग्राम बेहड़ा अस्सा में स्थापित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने आज नगर पंचायत जानसठ, गौशालाध्गौ आश्रय स्थल व कांजी हाउस जानसठ का भी निरीक्षण किया। उनहोने निर्देश दिये कि गौवंश के लिए चारे, भूसे, पानी आदि की उचित व्यवस्था की जाये। उन्होने कहा कि अभी से भूसे आदि की व्यवस्था कर ली जाये। उन्होने कहा कि अभी भूसा स्टोर करने में दिक्क्त नही होगी क्योंकि गेंहू कटाई का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =