News
खबरें अब तक...

समाचार

सहारनपुर में तैनात हेड कॉन्स्टबल की मुजफ्फरनगर में दुःखद मृत्यु
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सदर कुलदीप कुमार पहुंचे हैं । हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। संजीव कुमार रामपुर मनिहारन थाना सहारनपुर में तैनात थे। मुजफ्फरनगर किसी सरकारी काम से जा रहे थे वह मढ़ियाँई खुर्द थाना सरधना मेरठ के मूल निवासी थे।

 

सरकारी एवं सार्वजनिक दफ्तरों को नियम के बंधनों में खोलने की तैयारी15 Min |

पत्रकार और मीडिया प्रशासन से सहयोगी है, अवैध धंधों की जानकारी सीधे मुझे भिजवायेंः एसएसपी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने बताया कि लॉकडाऊन के चलते आज कंट्रोल रूम को विभिन्न वर्गो के द्वारा 44 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें सभी का निस्तारण कर दिया गया।
जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज भी 509 लोग चिन्हित किये गये जिनके खातों में एक-एक हजार रूपये जिला प्रशासन ने भिजवायें है। इसके अतिरिक्त श्रम विभाग ने 521 मजदूरों के खातों में एक-एक हजार रूपये की धनराशि डाल दी है। इस प्रकार अब तक 33 हजार 549 मजदूरों को लाभ मिल चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना की टेस्टिंग के लिए जनपद स्तर पर एक लैब की तैयारी करायी जा रही है जो मान्यता मिल जाने के बाद अपना कार्य शुरू कर देगी। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार की गाइड लाइन के अनूरूप आगामी 20 अप्रैल से यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहता है तो नियमों और निर्देशों के तहत सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपकर्मो को खोलने की तैयारी पर जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।

शहर में चुंगी के नाम पर हुई अवैध वसूली की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया
कंट्रोलरूम ने एक ही दिन में प्राप्त सभी शिकायतों को तत्परता से निपटाया

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि पूर्ण तैयारी न हो पाने के कारण चिकन की होम डिलीवरी के आदेश में संशोधन किया गया है। नगर के पांच चौराहों पर थर्मल चैकिंग शुरू की जा रही है इसी प्रकार 16 जनता रसोई में काम करने वाले 238 लोगों की भी चैकिंग की गयी है और 37 लोगों को आवारा घूमते हुए पकड कर चेतावनी के साथ पीला पर्चा थमा दियाग या है। एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आवश्यक सेवाओं के कार्ड पूर्व की भांति आगामी तीन मई तक ज्यौं के त्यौं मान्य रहेंगे। इसके साथ समाजसेवा के नाम पर खाद्य वितरण करने के लिए जिन लोगों ने पास जारी करायें थे वे सब निस्रत कर दिये गये है और ऐसे समाजसेवियों की आवश्यक जानकारी जुटाकर उन सभी के पास नये सिरे से जारी किये जायेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद की मीडिया से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां कहीं गडबड होती दिखाई दें वे तत्काल उसका फोटों खींचकर उन्हें व्हाटसेप कर दें ताकि ऐसे लोगों की जांच कराकर उनके विरूद्ध मुकदमा कायम कर उन्हें जेल भेजा जा सकें। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया प्रशासन की आंख और कान है और हम इन से निरन्तर सहयोग की अपेक्षा करते है।
सीएमओ डा. प्रवीण चौपडा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 57 सैंपल नोएडा को भेज रहा है जबकि 49 मेरठ में लंबित पडे है। इसी प्रकार हॉट-स्पॉट क्षेत्रो में 284 टीमें लगाकर एक लाख 84 हजार लोगों को चैक किया गया। स्वास्थ्य विभाग अब 918 लोगों को ट्रेनिंग दे चुका है और 172 लोग अस्थायी इंस्टीटयूटों में कवारंटीन किये गये है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क खाद्यान वितरण के अंतर्गत 5 किलों चावल प्रति यूनिट के हिसाब से जनपद में वितरण कार्य चल रहा है जो 48 प्रतिशत पूरा हो गया है। आज भी 2654 राशन के पैकेट जरूरतमंदों को दिये गये और 17 हजार भोजन पैकेट वितरित किये गये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि जिले के दान वीरों की सख्यां लगातार बढ रही है और लोग बढ-चढकर आपदा राहत कोष में अपना योगदान कर रहे है अब तक 6.68 करोड रूपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जा चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री राहतकोष एवं जिला स्तर पर आपदा निधि में भी तेजी से बढोतरी चल रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शामली रोड, ईदगाह, सर्राफा बाजार आदि क्षेत्रों से नगर पालिका की चुंगी के नाम पर कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत उन्हें मिली है जिसके बारे में नगरपालिका प्रशासन से भी पूछताछ की जायेगी और अवैध वसूली करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ज्यादा दाम वसूलने वालो एवं अवैध वसूली करने वालों की शिकायतें फोटों सहित उन्हें उपलब्ध करा दें। इस मामले में कोई सुस्ती नहीं बरती जायेगी।

सील किए गए क्षेत्रों का निरीक्षण किया1 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बीती देर रात जनपद में हॉट-स्पॉट होने के चलते सील किए गए क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक बीती देर रात जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा लॉक डाउन के दृष्टिगत नई मण्डी थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट किये गये ग्राम शेरनगर का भ्रमण व ड्यूटी पर तैनात अधि०कर्म०गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बाद में दोनों अधिकारियों ने थाना पुरकाजी व खतौली के हॉटस्पॉट किये गये क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं रात्रि ड्यूटी पर तैनात अधि०कर्म०गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया2 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। लोकडाउन के चलते जहां एक तरफ हर नागरिक अपने घरों में कैद हैं तो वहीं दूसरी तरफ जनपद पुलिस की बेहतर कार्य व्यवस्था और कार्यप्रणाली से खुश होकर आज नई मण्डी के व्यापारियों ने पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारीयों का फूल मालाएं पहनाकर उनका जोर दार स्वागत किया है। आज नई मण्डी कूकड़ा चौक, बालाजी चौक पर स्थानीय नागरिको एंव मण्डी व्यापारियों ने थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मण्डी क्षेत्र में बेहतर डियूटी एंव लाक डाउन का कड़ाई से पालन कराने वाले योद्धा पुलिस कर्मियों सहित परिवहन अधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर जोर दार स्वागत किया। लोक डाउन के क्रमवीर योद्धाओं में सी०ओ० नई मंडी धनंजय कुशवाह, परिवहन अधिकारी राजीव कुमार बंसल थाना प्रभारी नई मंडी दीपक चतुर्वेदी नई मंडी चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार कूकड़ा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी हेड कांस्टेबिल ,वीरपाल दीवान ,तरुण कुमार व उन सभी सिपाहियों का स्वागत-सम्मान कूकड़ा ब्लाक चौक व बाला जी मंदिर चौक नई मंडी पर किया जोकि दिन रात एक कर इस महामारी से लोगों को बचाने में अपनी कड़ी महनत करते हुए लोगों को उनके घरों में रहने की अपील के साथ ही क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरत रहें हैं यहां के व्यापारियों और आम जनमानस का कहना है की ये सभी लोग अपनी व अपने परिवार की चिंता किए बगैर हम सभी की सेवा-सुरक्षा-सहायता।

51 हजार रूपये का चैक सौंपा
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेत्री ने पीएम केयर फंड के लिए जिलाध्यक्ष को सौपा 51 हजार रूपये धनराशि का चैक। कोविड 19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिती मे विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाए,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए तथा राजनैतिक दलो से पदाधिकारियो द्वारा राष्ट्रहित मे पीएम केयर फंड के लिए राहत राशि भेज कर सहयोग मे जुटे हैं। इसी संदर्भ मे भाजपा जिला महामंत्री श्रीमति सुषमा पुण्डीर ने पीएम केअर फंड के लिए जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना को 51 हजार रूपये का चैक सौपा।

मास्क बांटे
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित कुमार द्वारा रुड़की चुंगी चौकी स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे बच्चों बूढ़ों महिला पुरुषों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क बांटे गए एडीएम ने सभी को घरों में रहने को कहा और कहा घर मे रहे सुरक्षित रहे और मास्क लगाकर रखें मास्क बांटने में एडीएम प्रशासन अमित कुमार के साथ थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।

डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लियाPanc |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज गेहूं खरीद क्रय केन्द्र सिखेड़ा व जानसठ का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद के लिए की कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान मौजूद केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों हेतु समस्त आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होने जानसठ क्रय केन्द्र पर गेहूं की बोरियों को गोदाम में रखे जाने के निर्देश डिप्टी आरएमओं को दिये। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य १९२५ रूपये प्रति कुंतल पर गेहूं की खरीद की जाये। प्रत्येक केन्द्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, बोर्ड आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप किसानों की हरसंभव मदद की जाए। सभी केन्द्रों पर आवंटित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति होनी चाहिए, जिससे कि जनपद में गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। सभी केन्द्र समय से खोले जाए। डीएम ने इस दौरान केन्द्रों पर बोरा, तौल मशीन ,छन्ना, पेयजल आदि विभिन्न व्यवस्थाओं की केंद्र प्रभारियों से जानकारी की। जिलाधिकारी ने शहर में जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा संचालित मोबाइल एटीएम मशीन का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम सिखेड़ा पहुंचकर राशन वितरण की दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होने कोटेदार को निर्देश दिये कि सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराकर राशन वितरण किया जाये। उन्होने कहा कि सभी पात्रां को निर्धारित मानक के अनुसार राशन वितरण किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही आनी चाहिए। शिकायत आने पर तत्काल कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जानसठ क्षेत्र में ग्राम बेहड़ा अस्सा में स्थापित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने आज नगर पंचायत जानसठ, गौशालाध्गौ आश्रय स्थल व कांजी हाउस जानसठ का भी निरीक्षण किया। उनहोने निर्देश दिये कि गौवंश के लिए चारे, भूसे, पानी आदि की उचित व्यवस्था की जाये। उन्होने कहा कि अभी से भूसे आदि की व्यवस्था कर ली जाये। उन्होने कहा कि अभी भूसा स्टोर करने में दिक्क्त नही होगी क्योंकि गेंहू कटाई का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

सैनिटाइजर टनल लगवाया
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर टनल को लगवाया गया जिसकी शुरुआत एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार ने सेनेटाइजर टनल से सेनेटाइज होकर ओर टनल से निकलकर होकर कई वई कचहरी स्थित प्रशासनिक कर्मचारियों और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर टनल से निकलते हुए वही सेनेटाइज टनल को लगवाने में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं मोहम्मद इम्तियाज कामिल, मोहम्मद राकिब, मोहम्मद सानिब आदि मौजूद रहे।

मजदूरों ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का गुड मंडी के मजदूरों ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया। मजदूरों ने बताया कि हमारे मंडी के अध्यक्ष ने दो बार स्वयं सैनीटाइज गाड़ी को साथ लेकर मंडी को सैनिटाइज कराया और गुड वह अनाज मंडी को प्रशासन के साथ मिलकर सुचारू रूप से चलाने का कार्य किया। हम अध्यक्ष जी का स्वागत व धन्यवाद करते हैं, अध्यक्ष संजय मित्तल ने भी सभी का धन्यवाद किया तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने के लिए सभी को बताया कि सभी मजदूर सोशल डिस्टेंस व फेस मास्क का अवश्य प्रयोग करें, इसी से हम अपनी व दूसरों की सुरक्षा कर सकते हैं।।

नाला सफाई का अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर आज तीसरे दिन भी नाला सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर चला। पालिका अध्यक्ष द्वारा कार्य की निरंतर टेलिफोनिक ,व्हाट्सएप ग्रुप एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई द्य पालिका अध्यक्ष का कहना है की उनके होम क्वॉरेंटाइन का प्रभाव जनहित के कार्यों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा द्य आज भोपा रोड तथा अंसारी रोड के नालों की जेसीबी मशीन एवं रोबोट के माध्यम से सफाई का अभियान चलाया गया द्य इसके अतिरिक्त ब्लीचिंग, क्लोरीन एवं हाइपो क्लोराइड मिश्रण युक्त पानी के टैंकर से ४० फुटा रोड, विश्वकर्मा चौक तथा इससे सटे हुए मोहल्लों मैं सैनिटाइजर का कार्य कराया गया द्य अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री राजीव कुमार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, श्री संजय पुंडीर श्री उमाकांत सेनेटरी इंस्पेक्टर ,श्री गौरव कुमार एवं श्री रोहित कुमार सफाई नायक के साथ-साथ सफाई टीम एवं जल कल की टीम सम्मिलित रहे द्य कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज ठीक कराए गए द्य पालिका अध्यक्ष द्वारा कहां गया की निर्बाध रूप से नाला सफाई एवं सैनिटाइजर एवं फागिंग कार्य का कार्य जारी रहेगा और हमारा प्रयास होगा की जनता को पालिका स्तर की समुचित सुविधाएं जैसे समुचित जलापूर्ति, पथ प्रकाश एवं सफाई जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया कराई जाती रहेगी। हम अपने कर्तव्य का डटकर पालन करेंगे द्य नगर वासियों से भी पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा आग्रह किया गया की शासन की गाइडलाइन के अनुसार लॉक डाउन का पालन करें और स्वयं का अपने परिवार का कोरोना वायरस से बचाव करें।

महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर के जंगल में आज सुबह एक महिला की लाश खेत में पडी मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर के जंगल में राजवाहे के पास स्थित एक खेत में करीब ६५ वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव पडा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतका के जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

निःशुल्क चावल वितरित किए
मुजफ्फरनगर। राशन की दुकानो पर आला अधिकारियो के निर्देशन मे राशन कार्ड धारको को निःशुल्क चावल वितरित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते तथा कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर सोशल डिस्टेसिंग के तहत राशन कार्ड धारको को निशुल्क चावल वितरित किए गए। बताया जाता है कि करीब 495100 राशन कार्ड धारक है। जिनमे से करीब 125192 कार्ड धारको को निःशुल्क चावल वितरित किया जा चुका है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., एडीएम प्रशासन अमित सिह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व डीएसओ जाकिर हुसैन आदि अधिकारी राशन की दुकानो पर पहुंच कर राशन वितरण की व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिग के अर्न्तगत राशन की दुकानो पर खाद्यान्न वितरण हो सके।

राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल को एक ज्ञापन देते हुए कहा है कि शासन व प्रशासन के माध्यम से जनता में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं है लेकिन छोटे व्यापारी, कन्फैक्शनर्स, ड्राइक्लीन, कपडे रेडीमेड आदि के छोटे व्यापारी व छोटे उद्योग बंद होने से उन लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। दुकान खर्चो का मीटर लाकडाउन में बंद होने के कारण जारी है आमदनी नहीं है खर्चा बराबर हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि वेतन की अनिवार्यता समाप्त की जाये अथवा उसमे कटौती की जाये। बिजली संबंधी जो बिल आ रहे है उनमे तीन महीने शत प्रतिशत छूट दी जाये। बैंक लोन पर छूट दी जाये। दुकानदार जो किराया दुकान वाले को दे रहा है उसमे तीन माह तक छूट दिलायी जाये। हाउसटैक्स पर शत प्रतिशत छूट मिले। जीएसटी जो अप्रैल माह में जमा होनी थी उसका बिना ब्याज समय बढ़ाया जाये। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवेतीनंदन सिंघल, जिला महामंत्री राजेंद्र काटी विश्वदीप गोयल बिट्टू आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर- कोविड-19ः 21 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
मुजफ्फरनगर में आज कोरोना के 21 सैम्पल की रिपोर्ट आई है। सभी के परिणाम नेगेटिव आए हैं। अभी 143 सैम्पल पेंडिंग हैं। सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि आज २१ सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 143 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

मुजफ्फरनगर-भाकियू ने किसान दिवस को बनाया यादगार..जिला मुख्यालय पर स्थापित किया सैनेटाईजिंग टनल13 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की प्रेरणा से संगठन की नगर कमैटी मुजफ्फरनगर द्वारा एक सैनिटाइजिंग मशीन का निर्माण किया गया।
यह मशीन चौधरी राकेश टिकैत द्वारा सीडीओ मुजफ्फरनगर को भेंट कर कलेक्ट्रेट कंपाउंड जिला मुजफ्फरनगर में लगाई गई। बताया जाता हैं कि यह मशीन नगर कमैटी सदस्य राकिब व कामिल द्वारा बड़ी मेहनत से तैयार की गई हैं। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कंपाउंड में चौधरी राकेश टिकैत के साथ संगठन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शाहिद आलम, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री पीयूष पवार, निवर्तमान नगर महामंत्री राशिद कुरैशी, शाहनवाज राणा, कफील अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =