Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शुक्रताल में पंजाबी धर्मशालानवीनीकरण का कार्य प्रारंभः विजय वर्मा

मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  पंजाबी धर्मशाला एवं मंदिर समिति द्वारा शुक्रताल में चुन्नीलाल सुनेजा, अशोक डोडा एडवोकेट, राम लुभाया जलोत्रा, प्रमोद अरोड़ा, विजय वर्मा, विनोद डावर, अनिल सोबती, सागर वत्स, अमित अरोरा, अनिल आहूजा की उपस्थिति में भागवत कथा हॉल, कमरे एवं मंदिर का नवीनीकरण का कार्य पंडित जी द्वारा पूजा पद्धति के साथ शुरू किया गया।

विजय वर्मा महामंत्री ने बताया कि मोदी एवं योगी ने देश के सभी धार्मिक स्थल एवं पर्यटक स्थल को विकसित करने के लिए एक जिम्मेदारी ली है, देश के सभी राज्यों में बढ़-चढ़कर सभी धार्मिक स्थलों की उन्नति हेतु सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं

इसी कड़ी में शुक्रताल एक बहुत ही पौराणिक जगह है जिसका बहुत ही बड़ा महत्व है इसलिए पंजाबी धर्मशाला के पदाधिकारियों का यह मानना है कि बहुत जल्द शुक्रताल में भी विकास बहुत तेजी से दौड़ेगा और गंगा जी को भी शुक्रताल में जोड़ा जाएगा।

इसी के मद्देनजर सभी ने निर्णय लिया की धर्मशाला में भागवत कथा हॉल एवं पहले से निर्मित कमरों को आधुनिक सुसज्जित कर नया रूप दिया जाए जिससे कि भागवत कथा करने वाले हमारे धर्म गुरु एवं यजमानों के रहने की व्यवस्था अच्छी प्रकार से हो सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 9 =