News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि १९९० के दशक में भी कश्मीरी पंडितों की हत्याएं की गई थी। भाजपा शासनकाल के दौरान भी कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग हो रही है। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए भाजपा केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध में पोस्टर चस्पा किये। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है, जो उनके साथ १९९० के दशक में हुआ था। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनके घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्याएं की जा रही हैं। यह मानवता और देश के खिलाफ है। आरोप लगाया कि इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को कराए जाएं व्यापाक इंतजाम
जिला सह संयोजिका गजाला सिद्दीकी व जिला सचिव तसव्वुर हुसैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गत एक माह के दौरान कई टारगेट किलिंग हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल भट्घ्ट, रियाज अहमद, सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्घ्ट, शिक्षिका रजनी बाला और बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।
पेड़ और दीवारों पर मोदी विरोधी पोस्टर किये चस्पा
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पेड़ों तथा दीवारों पर मोदी सरकार विरोधी पोस्टर चस्पा किये। कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग को रोकने में केन्द्र की मोदी सरकार को असफल बताया। कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोक पाने मे नाकाम साबित हो रही है।

विद्यालय का केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  स्कूल चलो अभियान-२०२२ के अन्तर्गत विकास क्षेत्र बघरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुटबी एवं कुटबा में संचालित विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत १९ पैरामीटर्स में से आवश्यक पैरामीटर्स के संतृप्त/असंतृप्तिकरण के सम्बन्ध में डा० संजीव बालियान मा० केन्द्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मुंबई से आई टीम (एच०डी०एफ०सी० बैक एरगो) द्वारा विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप स्मार्ट क्लास, क्लास रूम, हॉल, कैन्टीन, डेस्क बैंच एवं लाइब्रेरी आदि संसाधनों की आपूर्ति कराये जाने हेतु आश्वस्त कराया गया। स्कूल चलो अभियान-२०२२ के अन्तर्गत विकास क्षेत्र बघरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुटबी एवं कुटबा में संचालित विद्यालयों क्रमशः परिषदीय प्राथमिक विद्यालय कुटबी-१, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटबी, कम्पोजिट विद्यालय कुटबी व प्राथमिक विद्यालय कुटबा में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत १९ पैरामीटर्स में से आवश्यक पैरामीटर्स के संतृप्त/असंतृप्तिकरण के सम्बन्ध में डा० संजीव बालियान माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मुंबई से आई टीम (एच०डी०एफ०सी० बैक एरगो) द्वारा विद्यालयों में आवश्यकता के अनुरूप स्मार्ट क्लास, क्लास रूम, हॉल, कैन्टीन, डेस्क बैंच एवं लाइब्रेरी आदि संसाधनों की आपूर्ति कराये जाने हेतु आश्वस्त कराया गया। मंत्री द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता पी०डब्लू०डी० उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटबी के परिसर में स्थित जर्जर भवन की नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर ध्वस्तीकरण के उपरान्त यथा आवश्यक स्मार्ट क्लास, क्लास रूम, हॉल, कैन्टीन, डेस्क बैंच, क्रीडा स्थल एवं मिनी जिम आदि से संतृप्त कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता पी०डब्लू०डी० से समन्वयक स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु विचार विमर्श किया गया। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों/विधायकों द्वारा परिषदीय स्कूल गोद लिये जाने है, जिसके क्रम में डा० संजीव बालियान केन्द्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग भारत सरकार द्वारा विकास क्षेत्र बघरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुटबी एवं कुटबा में संचालित विद्यालयों क्रमशः उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटबी, कम्पोजिट विद्यालय कुटबी व प्राथमिक विद्यालय कुटबा को गोद लिया गया। मा० मंत्री जी द्वारा विद्यालय में यथा आवश्यक स्मार्ट क्लास, क्लास रूम, हॉल, कैन्टीन, डेस्क बैंच, क्रीडा स्थल, मिनी जिम एवं विद्यालय सौन्दर्यकरण आदि आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा अभिभावकों से अधिकाधिक बच्चों का नामाकंन एवं सामुदायिक सहभागित हेतु प्रेरित किया गया।

 

पुलिस ने वारंटी को दबोचा
खतौली।   (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० सन्दीप कुमार द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त आकाश पुत्र मदन सिंह नि० ग्राम खेडी राघडान थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

बैंकों के आसपास चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में जहां शातिरों को पकडने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है वहीं रोजाना चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी के चलते थाना फुगाना के खरड में चैकिंग अभियान चलाया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे है।

 

सफाई व्यवस्था का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के द्वारा प्रातः ६ः३० बजे से १०ः०० बजे तक शहर की सफाई व्यवस्था का प्रभावी निरीक्षण किया गया। सबसे पहले पालिका द्वारा शामली रोड पर अधिकृत किए गए पेट्रोल पंप पर अपने सामने कूड़ा गाड़ियों में डीजल आपूर्ति कराते हुए कंप्यूटराइज पर्ची का अवलोकन किया गया मौके पर मौजूद कूड़ा वाहन चालको को अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए कि वह अपनी गाड़ियों में ६ः४५ बजे तक तेल भरवाते हुए नगरीय कूड़ा निस्तारण स्थलों पर पहुंचे प्रातः ७ः०० बजे के बाद किसी भी ड्राइवर को डीजल आपूर्ति की कार्यवाही नहीं की जाएगी। यही निर्देश अध्यक्ष द्वारा पेट्रोल पंप प्रबंधक को भी दिए गए की वह प्रातः ७ः०० बजे के बाद अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में लाए बगैर किसी भी कूड़ा वाहनों में डीजल आपूर्ति ना करें तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा नगर की मुख्य सड़कों का सफाई के दृष्टिकोण से निरीक्षण करते हुए अस्पताल के सामने कूड़ा कूड़ा डलाव घर को अपने प्रभावी पर्यवेक्षण में बुल्ल मशीन में भरवाया गया। पिछले तीन महीने की अवधि में परिवर्तित किए गए तीन पेट्रोल पंप डीजल आपूर्ति के अंतर का हिसाब भी अध्यक्ष द्वारा आए अंतर के संबंध में रिपोर्ट देने हेतु मौके पर मौजूद स्टोर लिपिक को दिए गए। उनके द्वारा मौखिक रूप से अवगत कराया गया कि गत १५ दिवस में हिसाब लगाया जाए तो प्रतिदिन डीजल आपूर्ति मैं काफी कमी आई है। जबकि ४ वाहन जिसमें दो बुल लोडर एवं एक हुक लोडर तथा १ रोबोट गाड़ी भी कूड़ा सफाई में अतिरिक्त रूप से बढ़ाई गई हैं। अध्यक्ष द्वारा कंपलीट ३ माह का कंपैरेटिव चार्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष के साथ निरीक्षण में अरविंद धनगर, सलीम अंसारी सभासद गण के अलावा स्टोर लिपिक संदीप यादव, अवनीश कुमार, राजेश कुमार तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे

 

मंदिर में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर का वार्षिकोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन,पूजन एवं सुन्दर काण्ड के पाठ के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे सैकडो श्रृद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर का स्थापना दिवस बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संकीर्तन मण्डली द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ एवं संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार छारिया, मंदिर समिति के सचिव विनोद सिंघल,वरिष्ठ पदाधिकारी मनमोहन सिंघल,प्रमोद सिंघल,राजीव सिंघल,मुकेश छारिया,प्रतीक सिंघल,शिवम सिंघल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी,मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य,पंडित गिरधारी लाल,अखलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

कैबिनेट मंत्री का हुआ स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आज जनपद आगमन पर भाजपाईयो द्वारा कई स्थानो पर मार्ल्यापण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नई दिल्ली से ज चलकर आज दोपहर के वक्त मुजफ्फरनगर पहुंचे केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री डा.महेन्द्र नाथ का भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के खतौली स्थित आवास पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खतौली मे कुछ देर ठहरने के पश्चात केबीनेट मन्त्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय भाजपा जिला कार्यालय गांधीनगर जाते वक्त कुछ पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा गुप्ता रिसोर्टस पर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे तथा आयोजित बैठक मे सम्मलित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,जिला मंत्री वैभव त्यागी,श्री मोहन तायल,डा.देशबन्धु तोमर,संजय गर्ग आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शातिर को किया गिरफ्तार
खतौली।   (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मागेराम कर्दम द्वारा चैकिंग के दौरान अभि० राहुल पुत्र राजेन्द्र नि० सैनी नगर थाना खतौली मु०नगर को एक अदद ट्रक मय एक फर्जी आरसी व फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी के साथ फलावदा बोर्डर से गिरफ्तार किया।

दो वारण्टी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का काम कर रही है। इसी के चलते तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। तितावी पुलिस ने दो वारंटियों को दबिश के दौरान अलग अलग जगह से किया गिरफ्तार। तितावी पुलिस ने वारण्टी शाबिर पुत्र नाजिर बघरा, हर्ष पुत्र यशपाल सैनी जसोई को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

भाकियू की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  मुजफ्फरनगर मे महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर पंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार विरोधी सुर दिखाए। कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देकर ट्यूबवेल पर मीटर लगा रही है। उन्होंने सवाल दागा कि सरकार वह फार्मूला बताए जिससे मीटर लगाकर फ्री बिजली दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाकर सरकार उनका भला कैसे कर सकती है। बिजली विरोधी नीति पर १६ से १८ जून को हरिद्वार में किसानों की पंचायत का एलान करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि महात्मा गांधी को भी गोली लगी थी। कुछ भी हो सकता है, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं चाहिए। लेकिन जहां भी जाए पुलिस मुस्तैदी से देखरेख करे। टिकैत ने कहा कि उन पर १७-१८ हमले हो चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुरक्षा उन्हें नहीं दी गई। बिजली के मुद्दे पर २७ जून को पीवीवीएनएल एमडी कार्यालय मेरठ में किसानों की महापंचायत का एलान किया गया।
कुछ दिन पहले कर्नाटक के बंगलुरू में आयोजित राज्य रैयत संघ के कार्यक्रम में किसान नेता तथा भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हमला किया गया था। उनके चेहरे पर स्याही भी डाल दी गई थी। उसके बाद भाकियू ने रोष प्रकट करते हुए राकेश टिकैत को सरकार से जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किये थे। शनिवार को भाकियू की पंचायत के बाद कानपुर में बवाल तथा कश्मीरी पंडितों पर हमले के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बड़ी चीज है। वह अपने लाभ के लिए कुछ भी करा सकती है। उन्होंने जेड श्रेणी की सुरक्षा मांगने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि बिजली का इश्यु बड़ा इश्यु है। हरिद्वार १६ से १८ जून को होने वाली पंचायत में इस मुद्दे पर बात होगी। कहा कि सरकार से पूछा जा रहा है कि कौन सी पालिसी है। घोषणा पत्र पर या जो सरकार कह रही है। फर्जी मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। २७ जून को मेरठ स्थित ऊर्जा निगम के एमडी दफ्तार पर बड़ी पंचायत की जाएगी।
एक दिन पूर्व मेरठ के जंगेठी गांव पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने आशंका जताई थी कि सरकार उनकी हत्या कराना चाहती है। उन्होंने कर्नाटक में हुए हमले को सोची समझी साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में विपन्न रावत जी के आवास पर भी उनकी हत्या किये जाने की प्लानिंग रची गई थी। दिल्ली पुलिस ने उन्हें दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया था। हमले के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि उन पर बंगलुरू में स्याही नहीं फेंकी गई बल्कि उन पर हमला हुआ। जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट दर्ज हुई और आरोपित जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले बीजेपी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि यही हमला विपिन रावत के घर पर हुआ था। महात्मा गांधी भी शांति के पुजारी थे, गोली का शिकार हुए। कहा कि उन पर हमला करने वाले एक ही विचारधारा के लोग हैं। उनका आंदोलन बंद नहीं होगा।

 

पर्यावरण दिवस पर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  एस.वी.एम.योगा एवं हैल्थ साईंसेज कॉलेज,मुजफ्फरनगर मे भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के सौजन्स से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अर्न्तगत महाविद्यालय मे वृक्षारोपण ,पोस्टर प्रतियोगिता एवं सगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे एस.वी.एम.कॉलेज के ला.ज.प्र.स.इण्टर कालेज,भागवन्ती इण्टर कालेज, नई मन्डी एवं डी.ए.वी.इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता विषय खोखली होती पृथ्वी विलुप्त होते प्राकृतिक संसाधन एवं जल ही जीवन उसे संरक्षण एवं उपाय तथा वृक्षारोपण का महत्व रखा गया। कार्यक्रम का आरम्भ प्राचार्या डा.रावी जैन एवं समिति के सचिव अरूण खण्डेलवाल ने दीप प्रज्जलवन व सरस्वती वंदना के साथ किया। वृक्षारोपण करने वालो मे रूचि गर्ग, श्रीमति शालिनी तायल, स्वाति बंसल, मानसी वर्मा, डा. नीरज, पूर्व प्रान्तीय महिला संयोजिका, प्रीति मित्तल, अरविन्द गुप्ता, अध्यक्ष एवं जज द्वारा किया गया। इसी तारतम्य मे छात्र-छात्राओं को पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितिय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियो मे प्रथम भूमिका पाल,वंशपाल द्वितिय, अब्दुल,समद आदि छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया।

 

पौधारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  सोल्जर्स बोर्ड मे समाजसेवी संस्था द्वारा पौधारोपण किया गया। समाजसेवी कुलदीप त्यागी व नितिन कुमार के नेतृत्व मे सौल्जर्स बोर्ड मे पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक हरिलाल कौशिक ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।जिससे हमारा वातावरण प्रदूषण रहित हो सके। इस मौके पर नन्द किशोर, पूर्व सैनिक राजबीर सिह, पूर्व सैनिक तेजपाल, पूर्व सैनिक सुरेश चन्द त्यागी, श्यामसुन्दर वर्मा, लोकेश कुमार, जय भगवान वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

शुक्रताल में पंजाबी धर्मशालानवीनीकरण का कार्य प्रारंभः विजय वर्माVijay Verma_
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  पंजाबी धर्मशाला एवं मंदिर समिति द्वारा शुक्रताल में चुन्नीलाल सुनेजा, अशोक डोडा एडवोकेट, राम लुभाया जलोत्रा, प्रमोद अरोड़ा, विजय वर्मा, विनोद डावर, अनिल सोबती, सागर वत्स, अमित अरोरा, अनिल आहूजा की उपस्थिति में भागवत कथा हॉल, कमरे एवं मंदिर का नवीनीकरण का कार्य पंडित जी द्वारा पूजा पद्धति के साथ शुरू किया गया। विजय वर्मा महामंत्री ने बताया कि मोदी एवं योगी ने देश के सभी धार्मिक स्थल एवं पर्यटक स्थल को विकसित करने के लिए एक जिम्मेदारी ली है, देश के सभी राज्यों में बढ़-चढ़कर सभी धार्मिक स्थलों की उन्नति हेतु सरकार द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में शुक्रताल एक बहुत ही पौराणिक जगह है जिसका बहुत ही बड़ा महत्व है इसलिए पंजाबी धर्मशाला के पदाधिकारियों का यह मानना है कि बहुत जल्द शुक्रताल में भी विकास बहुत तेजी से दौड़ेगा और गंगा जी को भी शुक्रताल में जोड़ा जाएगा। इसी के मद्देनजर सभी ने निर्णय लिया की धर्मशाला में भागवत कथा हॉल एवं पहले से निर्मित कमरों को आधुनिक सुसज्जित कर नया रूप दिया जाए जिससे कि भागवत कथा करने वाले हमारे धर्म गुरु एवं यजमानों के रहने की व्यवस्था अच्छी प्रकार से हो सके।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

 

मास्टर ऑफ डिजाइन में हासिल की प्रथम रैंक
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  शहर निवासी मेधावी छात्रा प्रज्ञा संगम पुत्री अजय प्रजापति संगम ने पोस्ट ग्रेजुएट डिजाइन कोर्स मास्टर ऑफ डिजाइन के लिए देशभर में हुई प्रवेश प्रवेश परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर परिजनों के साथ ही जनपद को भी गौरान्वित किया है। प्रज्ञा संगम के देश में प्रथम चरण बैंक हासिल किए जाने पर प्रजापति समाज के अग्रणी नेता संजीव संगम समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उसका उत्साह वर्धन किया। वहीं छात्रा के परिजनों को भी बधाई दी गई।

 

प्रिदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  ग्रीष्मकालीन कला शिविर के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सौजन्य से एक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद और जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह रहे।चित्रकला प्रदर्शनी में स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से एक बेहतरीन पेंटिंग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद के प्रयासों से मुजफ्फरनगर में शानदार शैक्षिक संग्रहालय का निर्माण हुआ है । आईएएस अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि विकास प्राधिकरण शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव कार्य करने के लिए प्रयासरत है ।

 

जिलाधिकारी को शिव सैनिकों ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा व उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में आज शिव सैनिकों ने मुख्य मंत्री के नाम मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए मांग की है कि उत्तर प्रदेश में किसान, मजदूर व डेयरी संचालकों के हितों को देखते हुए हरियाणा व आसपास के राज्यों की सरकार से वार्ता कर प्रदेश में हो रही भूसे की कमी को आसपास के प्रदेश से आयात कर पूर्ण कर सके और प्रदेश में संचालित हो रही गौशालाओं, पशु आश्रयो एवं किसान मजदूरी व गौशाला संचालकों की भूसे की समस्या से निजात मिल सके साथ ही मांग की है कि मुजफ्फरनगर व आसपास के क्षेत्रों में कई ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है इसमें उनके संचालकों द्वारा नव युवकों व युवतियों को भ्रमित कर काम पर रखकर उनसे अनैतिक कार्य कराया जा रहा है। ऐसी विषम स्थिति को देखते हुए शिवसेना प्रशासन से इन अवैध स्पा सेंटर व ब्यूटी पार्लर की गहनता से जांच की मांग करती है जिन ब्यूटी पार्लर में युवक कार्य करते है उनकी तुरंत हटाया जाएगा महिला ब्यूटी पार्लर में केवल महिला ही कार्य करें जिससे महिलाओं को रोजगार मिले और ब्यूटी पार्लर में रेट लिस्ट भी लगवाई जाए ताकि सभी को रेट लिस्ट का भी पता लग सके अधिकतर देखा गया है। इस मौके पर बिट्टू सिखेड़ा, प्रमोद अग्रवाल, सोनू वर्मा, विनय बिंदल, राजीव गर्ग, संदीप ठाकुर, रोबिन पाल, विशाल, भूप सिंह मलिक, राकेश भटनागर, सेलू कश्यप, मनोज धीमान, मयंक कुमार, मांगेराम, राधेश्याम कश्यप, नरेश प्रजापति, विनय चौहान, गौरव ठाकुर, कपिल कुमार, आकाश, शुभम वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, सूरज सैठी, साकेत कश्यप, अनिल कलसानिया, नरेश सैनी, मिंटू पांचाल, रूप राम कश्यप, विनीत, रवि, अनिल, बृजेश, जितेंद्र, प्रवीण, दीपक उपाध्याय, अमित, दिनेश कुमार, भुवन सिंह, प्रवीण, विकास, लक्षित, भीम तिलोरा, पवन, विनय चौहान, मनोज कुमार, ओमकार कश्यप, व सचिन कुमार आदि सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

 

वृक्षारोपण व पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के प्रांगण में बी०टी०सी० प्रशिक्षुओं द्वारा वृक्षारोपण व पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सभी छात्रध्छात्राओं को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी व प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी द्वारा वृक्षारोपण करके किया गया। बी०टी०सी० प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम में बढ-चढ़कर भाग लिया व लगभग ४० पौधे रोपित किये गये। जिनमें कुछ फलो के वृक्ष व कुछ फूलो के पौधे भी थे। इसी के साथ पर्यावरण से सम्बन्धित विषय पर सुन्दर व आकर्षक पोस्टर बनाकर व कॉलेज मे भिन्न-भिन्न जगह पर लगाकर सभी को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डा० आलोक कुमार गुप्ता ने सभी छात्रध्छात्राओं एवं शिक्षको का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मानवीय हस्तक्षेप की वजह से पर्यावरण संकट में आ गया है। वर्तमान समय मे जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण बढ़ने से बहुत अधिक खतरा पैदा हो रहा है। पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व की सुरक्षा से है, एक स्वच्छ एवं स्वस्थ देश की कल्पना प्रत्येक व्यक्ति करता है, जोकि वृक्षारोपण द्वारा ही सम्भव है, पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि जिस पृथ्वी और पर्यावरण में हम रहते है उसकी रक्षा करें उसे दूषित न होने दें।
बी०टी०सी० प्रवक्ता वरूण कुमार ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है व स्वच्छ पर्यावरण को स्पष्ट करते हुये बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से आज हर साल पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, जलवायु परिवर्तन का खतरा बढ़ रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे है। यदि हम अपने आस-पड़ोस मे वृक्षारोपण करते है तो इससे वातावरण में ऑक्सीजन की पूर्ति होती रहती है जो मानव या समस्त जैविक प्राणी के लिये महत्वपूर्ण है। आज के युग में डिजिटल होकर, पेपरलेस तरह से काम करके हम पेड़-पौधों को काटने मे रोकथाम करके पर्यावरण के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि स्वच्छता देश के विकास के लिये जरूरी है उन्होने कहा कि सबसे पहले मै स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करता हूँ। प्राकृतिक आपदा जैसी समस्याओं के लिए मनुष्य स्वयं ही जिम्मेदार है। मै यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते है उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और पर्यावरण को शुद्व रखते है। कार्यक्रम में बी०टी०सी० प्रशिक्षुओं मुस्कान वर्मा, श्रेया, रिया, ज्योति, निशा, ममता, रोजी, हरदीप, पूजा, पूनम गर्ग, चिंकी, काजल, प्राची, शशी, अनुराग आदि द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
व पर्यावरण के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये गये।
जिसमें प्रशिक्षु प्राची ने सभी छात्रध्छात्राओं को शपथ दिलायी कि हम स्वयं पर्यावरण स्वच्छता के प्रति सजग रहेगें। प्रशिक्षु काजल ने गोष्ठी में अपने विचार रखते हुये बताया कि दिनॉक ०५ जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है भले ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की हो, लेकिन पहली बार स्वीडन की राजधानी स्टॉक होन मे ०५ जून १९७२ को पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, इस सम्मेलन मे लोंगो को पर्यावरण को बचाने के बारे मे जागरूक किया गया था।
इसी क्रम मे प्रशिक्षुओं के द्वारा गोष्ठी मे कहा गया कि धरती हमारी जननी है और प्रकृति हमारा जीवन है, जी हां प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन संभव नही है, लेकिन फिर हम विकास और आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है। हम प्रकृति से दूर जा रहे है। अब झरना, नदी, झील और जंगल देखने के लिये हमे बहुत दूर जाना पडता है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का खामियाजा हम समय-समय पर भुगत भी रहे है, कभी बाढ़ आ जाती है तो कभी बादल फटते है। कही धरती में पानी सुख रहा है तो कही की जमीन आग उगल रही है। ये सब क्लाइमेट चेंज की वजह से ही हो रहा है। पेड़ो के कटने से हवा इतनी दूषित हो गई है कि शहरों मे सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। शहरों की लाइफ तो पर्यावरण से बहुत दूर हो गई है। यहां रहने वाले लोगो को ऐसी बीमारियां हो रही है जो पहले न कभी सुनी और न कभी लोगो ने देखी। इन सबकी वजह कहीं न कहीं हमारी खराब होती लाइफस्टाइल भी है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है, इसलिए हर साल ५ जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
डा० आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर एम०बी०ए०, एम०सी०ए०, बी०टी०सी० के शिक्षकगण रितु मित्तल, डा० विभूति शर्मा, संगीता कौशिक, प्रशात तोमर, पारूल कुमार, देवेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, महिमा मंगल, अन्नु त्यागी, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अनुराग सैनी, रवि भार्गव व समस्त छात्रध्छात्रायें उपस्थित रहें।

 

 सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या
मुजफ्फरनगर।   (Muzaffarnagar News)  तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम-ई ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। शनिवार को तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियो की शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से समय से शिकायतों का निस्तारण करने को कहा है। समाधान दिवस पर एसडीएम जीत सिंह राय , पुलिस विभाग, तहसीलदार आरती यादव,सीएचसी से डाक्टर अवनीश कुमार आदि ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस पर अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद।

समाचार (Muzaffarnagar News)

 

काम दिलाने के बहाने  किदवई नगर निवासी  बालक से कुकर्म का आरोपRape
मुजफ्फरनगर।  (Muzaffarnagar News)  काम दिलाने के बहाने नाबालिग को देहरादून ले जाकर बंधक बना लिया गया। जहां बालक के साथ कुकर्म किया गया और विरोध करने पर शरीर को जलती सिगरेट से दागा गया। एक सप्ताह तक आरोपित के चंगुल में रहा पीड़ित बालक किसी तरह लौटकर आया। दी गई यातनाओं से बालक सहम गया। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया लेकिन घटना पर संज्ञान नहीं लिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर निवासी १५ वर्षीय बालक को उसका पड़ोसी २३ मई को देहरादून में एलईडी बल्ब की बिक्री का काम कराने के लिए बहला फुसलाकर साथ ले गया था। बालक के पिता का आरोप है कि देहरादून में उसके १५ वर्षीय बेटे को बंधक बना लिया गया। उसे काम पर साथ नहीं ले जाया जाता था। आरोप है कि पड़ौसी ने उसके बेटे के साथ कई बार कुकर्म किया। उसको यातनाएं दी और जलती सिगरेट से उसके शरीर को कई बार दागा। गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। जिसके निशान शरीर पर भी हैं।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे को दिन में खाना भी नहीं दिया जाता था। न ही उसे घर फोन करने दिया गया। इस दौरान मौका देख पीड़ित देहरादून से फरार होकर २ जून को घर पहुंचा। बताया कि घर पर बालक की मां उसकी हालत देखकर बेहोश हो गई। पीड़ित के पिता ने बताया कि वह लुधियाना काम करता है। उसे फोन कर बुलाया गया। उसके पश्चात उसने कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध तहरीर दी।पीड़ित के पिता की और से किदवई नगर पुलिस चौकी पर मामले की तहरीर दी गई।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + fifteen =