वैश्विक

Layer’r Shot Body Spray Ads पर हंगामा: घृणित बताते हुए कंपनी पर कार्रवाई की मांग

Layer’r Shot Body Spray Ads शॉट नाम के परफ्यूम के दो विज्ञापनों को लेकर विवाद है। इन विज्ञापनों के बारे में कहा जा रहा है कि ये रेप को बढ़ावा देने वाले हैं। विज्ञापन में चार लड़के और एक लड़की है। संवाद ऐसा है कि जिसे सुनकर लड़की किसी अनहोनी के डर से डरी दिखती है

बाद के डायलॉग से पता चलता है कि लड़के, लड़की के बारे में नहीं बल्कि डिओड्रेंट के बारे में बात कर रहे हैं। अब इसी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। लोग इसे घृणित बताते हुए कंपनी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Layer’r Shot Body Spray Ads पर हंगामा मचा हुआ है। इस विज्ञापन को रेप से जोड़कर देखा जा रहा है। विवादों के बाद सरकार ने इस विज्ञापन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालिवाल ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को बकायदा पत्र भी लिखा है।

Layer’r Shot Body Spray Ads  विज्ञापन के खिलाफ आवाज उठाने वालों में से एक स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह रेप को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने इसके खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। कंपनी पर केस दर्ज करने की भी मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बलात्कार संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ऐसे “गंदे” विज्ञापन फिर कभी नहीं बनाए जाएं। इसके लिए एक मजबूत सिस्टम बनाया जाए।

विवादों और शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने इस Layer’r Shot Body Spray Ads  को हटाने के आदेश दिए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने विवादास्पद विज्ञापन को निलंबित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही इस मामले को लेकर जांच भी की जा रही है। मंत्रालय ने ट्विटर और यूट्यूब से इस विज्ञापन को हटाने के भी आदेश दिए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि विज्ञापन सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम 2021 के नियम 3(1)(बी)(ii) का उल्लंघन करता है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 2 =