उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: दलाली का दाग लगाने वालों की लंबी और बेलगाम तांत्रिक फौज active, कर डाला बड़ा कांड

Muzaffarnagar News:  मीडिया के माथे पर ‘दलाली का दाग’ लगाने वालों की जिले में एक लंबी और बेलगाम फौज तैयार है, जिनके कारनामों के किस्से तो तमाम देखने और सुनने को आए दिन आते ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में इसी फौज के तीन ‘छुटभैयों’ ने बड़ा कांड कर डाला है

 पुलिस ऑफिस में अपनी पीड़ा लेकर आई महिला से पहले  एसएसपी से कार्रवाई करवाने के नाम पर हजारों रुपये झटक लिए। हद तो तब हो गई जब हराम का पैसा डकारने के बाद भी ‘पेट में मरोड़ा’ मारने लगा और इनमें से एक ‘कार्टून’ सीधा पीड़िता के घर जा पहुंचा। पीड़िता की बहन पर डौरे डालने की गरज़ से ये ‘कार्टून’ तांत्रिक बनने का भी ढोंग रचने लगा।

‘अला-बला’ को भगाने का झांसा देकर पीड़िता की बहन को खूब ‘बेड टच’ किया। अब जब पोल खुली तो पीड़िता फिर से एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और तीनों के खिलाफ तहरीर देकर एसएसपी से इनकी ‘बक्कल उधेड़ने’ की गुज़ारिश कर डाली। तीनों की करतूतों का खुलासा होने के बाद पत्रकारों में रोष और गुस्सा व्याप्त है।

ये है पूरा मामला-महिला का आरोप

दरअसल... नगर कोतवाली इलाके के शाहबुद्दीनपुर रोड पर रहने वाली एक महिला अपनी समस्या लेकर गत 23 मई को डीएम और एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। एसएसपी ऑफिस पर तथाकथित पत्रकार निसार मलिक, सुमित और शारिक मिले। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने एसएसपी से कठोर कार्रवाई के आदेश कराने के नाम पर उससे उसी वक्त हजारों रुपये ऐंठ लिए।

बाद में निसार मलिक नामक तथाकथित पत्रकार महिला के घर पहुंचा, जहां उसकी पीड़िता की बहन पर नियत खराब हो गई। पीड़िता की माने तो आरोपी ने झांसा दिया कि वो पत्रकार के अलावा तांत्रिक भी है। जिसके बाद आरोपी ने हाथ देखने के बहाने निसार ने उसकी बहन के साथ खूब छेड़खानी की। इतना ही नहीं आरोपी दोबारा उनसे 10 हजार रुपये ऐंठ लाया।

सख्त कार्रवाई की मांग: दलाली का भंडाफोड

पीड़िता से इन लोगों ने रकम ऐंठकर finish भी ली और पीड़िता कार्रवाई के लिए इनके पीछे-पीछे भटकती रही। जब कई दिनों तक कोई कार्रवाई अथवा आश्वासन पीड़िता को पुलिस की तरफ से नहीं मिला तो उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद आरोपियों ने पैसे देने में काना-कानी की।

पीड़िता और परिवार को उसके बाद समझने में देर नहीं लगी कि वो लोग ठगी जा चुके हैं। जिसके बाद पीड़िता ने अब एसएसपी के नाम प्रार्थना-पत्र देकर तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता द्वारा दिया गया प्रार्थना-पत्र सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

पत्रकारिता का गिरा स्तर: सस्ती लोकप्रियता और चाटुकारिता ने ले ली जान

दरोगा बन दी धमकी, वायरल हुआ ऑडियो

पीड़िता के इस प्रार्थना-पत्र के अलावा भी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में एक शख्स पुलिस अधिकारी बन पीड़ित से बात कर रहा है। तथाकथित अधिकारी को जब इस बात का पता चलता है कि मामला केवल 4 हजार रुपये का है तो वो बौखला जाता है।

शायद ये सोचकर कि नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या? यानि 4 हजार रुपये में से उसे क्या दलाली मिलेगी। उसके बाद कथित शख्स बड़े रौब से पीड़ित को गालियां भांजता है और चौकी आने को कहता है। चर्चा है कि ये ऑडियो भी इन्हीं तीनों में से एक के द्वारा किए गए कांड का हिस्सा है।

एक और ऑडियो वायरल

मुजफ्फरनगर निवासी सरताज नामक एक और कथित पत्रकार की करतूतों को उजागर करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में लगातार किसी सरताज का नाम लिया जा रहा है। ऑडियो में कोई तथाकथित पत्रकार सट्टा किंग से महीना/हफ्ता दिए जाने की मांग कर रहा है। जिसको लेकर कथित सट्टा किंग सरताज को रकम दिए जाने की बात कहता सुनाई पड़ रहा है। इसके अलावा ऑडियो में कई अन्यों के नाम भी उजागर हो रहे हैं।
सूत्रों की माने तो दूसरा वायरल ऑडियो भी दलालों की इसी फौज के ही एक सिपाही का है। मतलब साफ है कि ये एक पूरा गैंग है, जो पत्रकारिता के नाम पर जमकर उगाही, वसूली, दलाली और कर्मकांड कर रहा है। दूसरे वायरल ऑडियो का लिंक भी दूसरे ऑडियो और कथित तीनों उगाहीबाज कथित पत्रकारों से ही है। यानि ये सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। अगर इस मामले में सही से जांच हो जाए तो परत दर परत खुलती चली जाएगी और कई ऐसे भी चेहरे उजागर हो सकते हैं, जिनका इन लोगों को संरक्षण प्राप्त है।

विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि नगर कोतवाली में कुल 18 जगह चल रहे सट्टे से उक्त गैंग मोटी उगाही कर रहा है। वसूली को लेकर इस गैंग में दो फाड़ हो गई। बताया तो यहां तक जा रहा है कि जिन 3  के खिलाफ तहरीर दिलाई गई है, उसके पीछे वायरल हुए दूसरे ऑडियो में जिस सरताज़ का नाम बार-बार लिया जा रहा है, उसका और उसके आका का हाथ है। जैसे ही इन तीनों के खिलाफ तहरीर दी गई और मामला उछला तो वैसे ही इस तिगड़ी ने उससे संबंधित ऑडियो वायरल कर दिया।

इस मामले के सामने आने के बाद इतना तो तय है कि मामला बड़ा है। जिले में एक गैंग पूरी तरह से सक्रिय है। अगर सही से जांच हो जाए तो दलालों की लंबी कतार लग सकती है। होना ये भी चाहिए कि कार्रवाई के दौरान इन दलालों की पैरवी के लिए जो भी आए, उसे भी वहीं पर बैठा लिया जाए। (समाचार टुडे website से)

Saharanpur News: न्यूज चलाने के एवज में महिला से दस हजार रुपये लेने वाला पत्रकार व नेता चढा पुलिस के हत्थे

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 10 =