वैश्विक

बांदीपोरा: गानिस्टान में नमाज पढ़ने से मना  करने पर पथराव शुरू

कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर कुछ लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। पुलिस द्वारा उन्हें मना किया गया। इस पर उक्त लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। (file photo)

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके के गानिस्टान में शुक्रवार को एक मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 200 से अधिक लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन कर 200 लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए थे जिन्होंने पथराव किया। पथराव करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्रीनगर नगर निगम के सोनवार में मस्जिद में नमाज पढ़ने पर इमाम समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमित (सोपोर) बारामुला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में यह पांचवीं मौत है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 14 नए संक्रमित सामने आए।

ये सभी संक्रमित कश्मीर संभाग के हैं। इस बीच सीडी अस्पताल जम्मू से चार संक्रमितों के स्वस्थ होने व रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गई।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =