Banda News: दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला- संतान की चाह में ससुरालवालों ने जबरन करवाया दुष्कर्म
Banda News: एक महिला का आरोप है कि उसके देवर ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया है. महिला ने इस संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
शहर कोतवाली area पर एक महिला ने अपने ही ससुरालीजनों पर शारीरिक शोषण करने और उसका दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है. महिला ने बताया कि 8 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी. शादी के इतने वर्षों बाद महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे. ऐसे में उसके ससुरालवालों ने संतान की चाह में उसके साथ दुष्कर्म करवाया.
महिला का आरोप है कि उसके सास-ससुर, पति और परिवार के अन्य लोग उसे नि:संतान होने ताने देते रहते हैं और उसके बांझ होने को लेकर कोसते रहते हैं. इसे लेकर महिला काफी परेशान रहने लगी. इसके बाद एक दिन सास-ससुर और पति की रजामंदी से उसके देवर ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
महिला ने इस पूरे मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को जाकर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा के महिला जिला अस्पताल भेजा गया है.
शहर कोतवाल राजेंद्र कुमार ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण होने की तहरीर दी है. इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

