वैश्विक

Rajya Sabha में गांधी परिवार से बगावत करने वाले Kapil Sibal, चुने गए 11 सदस्य निर्विरोध

पी चिदंबरम (P Chidambaram) के साथ गांधी परिवार से बगावत करने वाले Kapil Sibal (कपिल सिब्बल) Rajya Sabha में बगैर चुनाव के पहुंच गए हैं। उनके साथ ही राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 41 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ये उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं तमिलनाडु से राज्यसभा पहुंचे हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, आप, रालोद, सपा, झामुमो, द्रमुक, अन्नाद्रमुक एवं वाईएसआर कांग्रेस पार्टियों के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा नेता उत्तर प्रदेश से हैं।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के आठ सदस्यों सहित 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। बीजेपी से डॉ. के. लक्ष्मण, मिथिलेश कुमार, बाबूराम निषाद, संगीता यादव. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र नागर व दर्शन सिंह हैं। Kapil Sibal और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी सपा के समर्थन से जीते हैं। सपा के जावेद अली भी निर्विरोध जीत गए हैं।

बिहार से राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए जदयू, भाजपा और राजद के प्रत्याशी शुकवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जदयू प्रत्याशी खीरू महतो, भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र दूबे व शंभू शरण पटेल जबकि राजद प्रत्याशी मीसा भारती और डॉ. फैयाज अहमद को विजयी घोषित कर दिया गया।

पंजाब से आप के टिकट पर पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया है। कांग्रेस के विवेक तन्खा, भाजपा की कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी और भाजपा के आदित्य साहू को झारखंड से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। माजी और साहू की संसद के उच्च सदन में यह पहली पारी होगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन शुक्रवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए। राजीव शुक्ला इससे पहले तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। रंजीत रंजन बिहार से पूर्व लोकसभा सांसद हैं। उनके चुने जाने के बाद राज्य से तीन महिला राज्यसभा सदस्य हो गई हैं।

तमिलनाडु से नामांकन दाखिल करने वाले सभी छह उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया है। इनमें द्रमुक के केएस कल्याणसुंदरम, आर गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार, अन्नाद्रमुक के सीवी शनमुगम और आर धर्मर व कांग्रेस के उम्मीदवार पी. चिदंबरम शामिल हैं।

उत्तराखंड से भाजपा नेता डॉ. कल्पना सैनी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। जबकि आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसी के चार प्रत्याशी जीते हैं। इनमें वी. विजयसाई रेड्डी, बी. मस्तान राव, आर. कृष्णैया और एस. निरंजन रेड्डी शामिल हैं। राज्यसभा में अब वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − three =