वैश्विक

New Delhi: पति की मौत के बाद बेटे के दोस्त से हो गया प्यार, नाराज बेटे ने फिर जो किया….

New Delhi: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शाहरुख मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश रही है।

मृतक 25 वर्षीय नाजिम मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पास ही आरोपी का मकान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम और शाहरुख में दोस्ती थी।नाजिम का उसके घर आना-जाना था। इसके चलते नाजिम की शाहरुख की मां के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं।

नाजिम अक्सर शाहरुख की गैर मौजूदगी में उसके घर आता था, जो उसे पसंद नहीं था। शाहरुख के मना करने पर भी नाजिम मान नहीं रहा था। गुरुवार को शाहरुख बुलंदशहर गया था।

इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। शनिवार को शाहरुख लौटा। रात 8:30 बजे नाजिम दुकान पर बैठा था, तभी शाहरुख ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + six =