उत्तर प्रदेश

Etawah News: रिटायर्ड दरोगा पिता की हनक पर करते थे दबंगई, जूता व्यापारी से रंगदारी वसूलने का आरोप

Etawah News:  एक रिटायर्ड दरोगा के दो पुत्रों पर एक व्यापारी से रंगदारी वसूलने का आरोप है। SSP जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चकरनगर कस्बे में सुधीर कुमार जूते का कारोबार करते हैं। उनकी ओर से दी गई शिकायत में मारपीट करके रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।

 चकरनगर कस्बे में बिठौली थाना क्षेत्र के रीतौर की मढैया गांव के सुधीर कुमार दुबे कई वर्षों से अपनी जूता चप्पल की दुकान किराए के भवन में संचालित किये हुए हैं। शनिवार शाम 7 बजे दुकान पर कस्बा निवासी व रिटायर्ड दरोगा के दो पुत्र आए और चप्पलों की खरीद- फरोख्त को लेकर बहस करने लगे।

इन युवकों ने मुफ्त में चप्पल लेने के साथ पैसे की भी डिमांड की और रंगदारी ना देने पर जूता व्यवसायी की मारपीट करने लगे। दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। गुल्लक में रखे पैसे भी निकाल ले गए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनो युवकों के खिलाफ धारा 386, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इटावा के चकरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कस्बा के व्यस्ततम चौराहे पर देर शाम रिटायर्ड दरोगा तेज सिंह यादव के 2 बेटे शीलू यादव, सुनील यादव ने जूता चप्पल की दुकान में घुसकर रंगदारी मांगते मांगते हुए मारपीट कर दुकानदार को घायल कर दिया था दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया गिरफ्तार दोनों युवक पुलिस महकमे में अपनी पहुंच को बताकर इलाके में व्यापारियों व दुकानदारों से रंगदारी वसूल किया करते थे।बताया गया दोनों युवकों के पिता पहले पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात थे जो अब रिटायर्ड हो गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =