उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: STF की बड़ी कार्रवाई,अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Uttar Pradesh: मथुरा डीएसपी लाल पत्रताप के मुताबिक ओडिसा से यूपी के मथुरा लेकर अवैध गांजे की खेप के सूचना उनको मिली थी, जिसपर बाजना कट के पास यमुना एक्सप्रेस-वे  मथुरा के पास एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी करते हुए एक GJ 16 AB 3595 डाले को रोका जिसमें गांजे की अवैध खेप थी साथ में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है जो गांजा लेकर व उसकी डिलेवरी करने के लिए पहुंचे थे |

एसटीएफ टीम के तस्कर में अरुण यादव, कृष्णा यादव, देवेंद्र गुप्ता उर्फ़ चिंटू व विनोद गुप्ता को गिरफ्तार किया है इनके कब्ज़े से 2 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख है।

गौतमबुद्धनगर में एसटीएफ की टीम ने पारी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से एक कार को रोका जिसमें अवैध गांजे की खेप मिली, जिसमें 3 तस्कर सवार थे। कार सवार शोएब खान, वसीम और दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से 134 किलो गांजा जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 40 लाख बताई जा रही है।

एसटीएफ टीम के मुताबिक शोएब का परिचित मुज़फ्फरनगर निवासी सलीम इस गांजे की खेप को देने वाल था। साथ में सलीम के साथ अमां और विकास त्यागी इस खेप को लेने के बाद अलग-अलग ज़िलों में इसे फुटकर दामों में बेचने वाले थे, लेकिन उस से पहले ही एसटीएफ के टीम ने इन्हे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =