वैश्विक

देश में कुल मरीजों की संख्या 15712 पहुंच गई, 507 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने इससे जुड़े नए तथ्य और आंकड़े सामने रखे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल मरीजों की संख्या 15712 पहुंच गई है, 507 की मौत हुई है

जबकि 2231 मरीज ठीक हुए हैं। 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस दौरान आईसीएमआर ने कहा कि अबतक तीन लाख 86 हजार टेस्ट हुए हैं। करीब आठ हजार टेस्ट निजी लैब मेंं भी हुए हैं।   

आज आदेश पारित किया गया है कि गैर जरूरी वस्तुओं की ऑनलाइन सप्लाई पर लॉकडाउन अवधि तक रोक रहेगी।
गृह मंत्रालय ने राज्यों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर हालात का जायजा लिया

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन होना चाहिए।हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं

वहां सावधानी बरती जानी चाहिए और छूट के नियमों का पूरी तरह से पालन होना चाहिए।ग्रामीण इलाकों में भी कई तरह की छूट दी गई हैं, अधिकारियों को उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

बड़े औद्योगिक इकाइयों और परिसरों के संचालन में विशेष ध्यान देना चाहिए।ऐसे परिसरों में कर्मचारियों को अंदर ही रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। मजदूरों को रोजगार देने पर भी खास ध्यान देना होगा।

ग्रामीण इलाकों में दिशा-निर्देशों के पालन के लिए पर्याप्त गश्त होनी चाहिए। राहत कैंपों में रह रहे मजदूरों के भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए।अब सामुदायिक परीक्षण हो रहे हैं, ऐसे में मेडिकल टीमों को समुचित सुरक्षा दी जानी चाहिए। 23 राज्यों के 54 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

14.19 फीसदी लोग ठीक हुए हैं।पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आए हैं। अबतक कुल 15712 मामले सामने आए हैं। कुल 507 लोगों की मौत हुई है।अबतक 2231 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

अबतक तीन लाख 86 हजार कोरोना वायरस टेस्ट हुए हैं।कल 37,173 टेस्ट हुए जिसमें से 29,287 टेस्ट आईसीएमआर लैब में हुए हैं।आईसीएमआर के नेटवर्क में 194 लैब हैं जहां टेस्ट हो रहे हैं। 7886 टेस्ट 82 निजी लैब में भी हुए हैं

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =