उत्तर प्रदेश

Etawah News viral: परिवारों की रजामंदी के बाद महिला थाना प्रभारी ने अलीगढ़ के सिपाही संग लिए सात फेरे

Etawah News: दरोगा रजनी सिंह की शादी सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ हुई है. महिला दरोगा रजनी सिंह हाथरस जिले की रहने वाली हैं, जबकि सिपाही नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं. महिला दरोगा से शादी करने वाले इटावा के सिविल लाइन थाने मे तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह ने शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी हुई है.

6 जून को सिपाही नरेंद्र और दरोगा रजनी की शादी अलीगढ़ के एक मैरिज होम में दोनों परिवारों के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में हुई. रजनी और नरेंद्र की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गये हैं. रजनी सिंह तेजतर्रार महिला दरोगा मानी जाती है.

अपनी तैनाती के दौरान रजनी सिंह जसवंतनगर पुलिस थाने के अलावा सिविल लाइन इलाके में जेल चौकी प्रभारी के रूप मे तैनात रही हैं, लेकिन काफी समय से इटावा की महिला थाना प्रभारी के रूप में उनकी तैनाती है.

महिला थाना प्रभारी के रूप में रजनी सिंह महिला उत्पीड़न के मामलो में काफी एक्टिव रहती है. रजनी सिंह से शादी करने वाले सिपाही नरेंद्र सिंह इटावा के सिविल लाइन थाने मे लंबे समय से तैनात है.

नरेंद्र अपने कामकाज के प्रति बेहद ही गंभीर माने जाते हैं. उनके काम करने के तौर तरीको की हर पुलिस अधिकारी तारीफ करता है. सिविल लाइन थाने के प्रभारी मोहम्मद कामिल बताते हैं कि सिपाही नरेंद्र सिंह और दरोगा रजनी सिंह 6 जून को विवाह बंधन मे बंध गये हैं. दोनों अब एक नई पारी की शुरूआत करेंगे. दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =