Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बेकाबू ट्रक ने 6 बाइक सवार कुचले, 4 की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Muzaffarnagar News: जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे से पूरा जनपद दहल उठा। बस को बचाने के चक्कर में एक ट्रक ने बेकाबू होकर तीन बाईकों पर सवार छह लोगां को कुचल डाला, जिसके कारण उन पर सवार चार लोगां की दर्दनाक मौत होने का समाचार है।

हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बघरा तथा मुरादपुरा गांव के बीच गांव जागाहेड़ी के निकट रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित हुए ट्रक ने विपरीत दिशा आ रही अलग-अलग 3 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।

तीन बाइकों पर 6 लोग सवार थे।जिन्हें ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर 6 में से 4 बाइक सवारों की मौत हो गई, इनमें एक महिला भी शामिल है। जबकि 2 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

बुधवार सुबह तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बघर तथा मुरादपुरा के मध्य गांव जागाहेड़ी के समीप मुजफ्फरनगर से शामली की और एक ट्रक जा रहा था। सामने से आती रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिस कारण शामली की और से आ रही तीन बाइकों को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक की चपेट में आने के चलते तीनों बाइकों पर सवार 6 लोग गंभीर घायल हेा गए। जिनमें 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में हुई। जबकि 2 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जैसे ही हादसा हुआ तो आसपास के लोग घायलों की और दौड़े। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने घायलों को उठाकर सड़क पर एक और लिटाया।

इस दौरान कई घायलों की चीख पुकार से हाईवे गूंज उठा। आनन फानन में एंबुलेंस बुलाई गई। जिसके उपरांत गंभी तीन घायलाें को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जबकि 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + nineteen =