electricity
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दिन निकलने से पहले ही पड़े बिजली विभागों के धड़ाधड़ छापे

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर में ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया। नई मंडी क्षेत्र के गांवा बागोवाली में मार्निंग रेड के तहत छापेमारी की गई। इस दौरान करीब आधा दर्जन घरों तथा प्रतिष्ठान में बिजली चोरी होती पाई गई। निगम अधिकारियों ने संबंधित पर एफआइआर कराने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

ओवर लोड से परेशान ऊर्जा निगम

गर्मी के दिनों में पारा चढ़ रहा है। दिन के समय तापमान 44 डिग्री और रात में भी 25 के पार जा रहा है। इन हालात में विद्युत भार बढ रहा है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर भी आवेर लोडेड हो रहे हैं।

जिसके चलते विद्युत तारों तथा बिजली घरों में भी फाल्ट हो रहे हैं। निगम अधिकारियों ने ऐसे में लोड पर काबू पाने के लिए लोगों से बिजली की बचत करने एवं दिन के समय एसी आदि न चलाने की सलाह दी है। इसके अलावा बिजली चोरी के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रा है।

मार्निंग रेड मार रहे हैं अधिकारी

दिन में विद्युत चोरी पकड़न में न आने के चलते ऊर्जा निगम अधिकारी मार्निंग रेड मार रहे हैं। प्रात: 4 से सुबह 8 बजे तक छापेमारी करते हुए बिजली चारों पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ नई मंडी क्षेत्र सचिन शर्मा के नेतृत्व में नई मंडी क्षेत्र सहित गांव बागोवाली में मार्निंग रेड डाली गई। उन्होंने बताया कि रेड के दौरान करीब 6 घरों एवं प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =