उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagarमें डीएम रही आईएएस Selva Kumari Jayarajan , अब बनी बरेली की नई कमिश्नर

मंगलवार शाम 21 प्रशासनिक अधिकारियों (IAS) के ट्रांसफर हुए हैं. इस क्रम में अलीगढ़ की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जयराजन (Selva Kumari Jayarajan) (सेल्वा कुमारी जे) को बरेली की मंडलायुक्त (कमिश्नर) बनाया गया है. वहीं, बरेली के कमिश्नर आर रमेश कुमार को प्रमुख सचिव रेशम विभाग बनाकर भेजा गया है.

2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं सेल्वा कुमारी जे

सेल्वा कुमारी जे 2006 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. मुजफ्फरनगर में डीएम रहने के दौरान वह छुट्टी के दिन बैलगाड़ी (भैंसा गाड़ी) चला कर चर्चा में आई थीं, उनकी ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी. सेल्वा कुमारी जे की सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के मुताबिक, मूल रूप से चेन्नई निवासी सेल्वा कुमारी जे का जन्म 16 मई 1977 को हुआ था. उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी में डिग्री ली.

कासगंज जिले में मिला डीएम का पहला चार्ज

सेल्वा कुमारी जे. साल 2006 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनीं. उन्होंने 9 जून 2007 को वारणसी से बतौर कलेक्टर नौकरी की शुरुआत की थी. इसके बाद ललितपुर, वाराणसी में तैनात रहीं. महोबा और झांसी में मजिस्ट्रेट रही. झांसी में सीडीओ का पद संभाला. मगर, डीएम का पहला चार्ज कासगंज जिले में आने पर मिला. इसके अलावा कन्नौज, बहराइच, एटा, फतेहपुर, इटावा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर में डीएम रह चुकीं है.

जुलाई 2021 में बनीं अलीगढ़ की डीएम

सेल्वा कुमारी जे. जुलाई 2021 में अलीगढ़ की डीएम बनी. उनके पति भी आईएएस अधिकारी हैं, जो बरेली में कुछ समय पूर्व कमिश्नर रहे थे. उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण स्वास्थ्य और स्वच्छता में अग्रणी काम करने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार समेत तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

इटावा में सीखी हिंदी

यूपी कैडर की आईएएस सेल्वा कुमारी जे को यूपी में पोस्टिंग के दौरान हिंदी नहीं आती थी. मगर, उन्होंने इटावा में पोस्टिंग के दौरान हिंदी को बहुत नजदीक से जाना और अच्छे से सीख भी लिया. अब वह अच्छी हिंदी बोलती हैं. महिला अधिकारी की गिनती देश के तेजतर्रार आईएएस अफसरों में की जाती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 2 =