समाचार (Muzaffarnagar News)
वांछित शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने धोखाधड़ी व नगदी लूट के मामले में फरार चल रहे कुख्यात संजीव जीवा गैंग के सदस्य तथा हिस्ट्रीशीटर व सभासद प्रवीण पीटर के बेटे शैंकी मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।
डेयरी व प्लाट पर किया था अवैध कब्जा-नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि संजय मार्ग पटेल नगर निवासी मनीष गुप्ता ने २१ मई को मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा तथा उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी तथा गैंग के सदस्य शैंकी मित्तल, उसके पिता सभासद प्रवीण मित्तल, सचिन अग्रवाल, अमित गोयल, अमित माहेश्वरी, शुभम बंसल, अनुराधा माहेश्वरी आदि ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसकी डेयरी व प्लाट पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही उसे बंधक बनाकर उससे नगदी लूट ली थी।
प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने दर्ज मुकदमे के मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित चल रहे नामजद आरोपित शैंकी मित्तल पुत्र प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर निवासी पंचमुखी भगत सिंह रोड को माल रोड़, रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
फोर्स के साथ किया ड्रील दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के चलते अब सरकार ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन को अलर्ट को कहा गया है। जिले में भी १० जून शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान विशेष अलर्ट किया गया है। इसके लिए आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स के साथ ड्रिल किया। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव की अपील की। बता दें कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ही कानुपर में बड़ा बवाल हो गया था। इसके बाद से ही प्रदेश में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पिछले दिनों डीएम और एसएसपी ने कानपुर हिंसा जैसी घटना की संभावना को दरकिनार करने के लिए शांति समिति की बैठक कर सभी से शांति के साथ रहने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अब जिले में जुमे की नमाज के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके लिए सभी थानों को चौकसी करने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है। आज एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस अफसरों और फोर्स के साथ फुल ड्रेस ड्रिल किया। उन्होंने मीनाक्षी चौक पर जाकर फोर्स को ब्रीफ किया और जुमे की नमाज के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने का प्रयास न करें। उन्होंने खालपार में पैदल मार्च किया और लोगों से अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने और सहयोग की अपील की।
बाइक सवार की मौत
भोपा।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेलडा गंगनहर पटरी के समीप कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक बाईक द्वारा कहीं जा रहा था कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आ गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी बार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्र्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव अथाई निवासी युवक अमित पुत्र रिषीपाल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परन्तु उसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।
12 को नगर में आयेंगे उदितराज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अनूसूचित जाति/जनताति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ई.बाबूसिंह बौद्ध ने बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डॉ.अम्बेडकर समाज से सभी सज्जनो को सूचित किया जाता है कि अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ के चार जिले मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर व शामली काएक संयुक्त क्षेत्रिय सम्मेलन आगामी 12 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता एससी/एसटी परिसंघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष इन्द्रराज सिंह पूर्व एजीएम, बीएसएनएल करेंगे। इस सम्मेलन मे परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदितराज बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे तथा परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.ओमसुधा एवं अन्य विशिष्ठ अतिथिगण मौजूद रहेंगे।
इस बैठक मे सरकारी विभागां/उपक्रमो का निजीकरण बन्द किया जाए एवं उनको सुदृढ किया जाए। निजी क्षेत्रो मे एससी/एसटी/ओबीसी /मायोनिटरी को उचित भागीदारी दी जाए। हाईकोर्ट एवं सर्वोच्च न्यायालयों मे जजों की नियुक्ति से सम्बन्धित कोलोजियम सिस्टम को समाप्त करके, जजों की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतियोगात्मक परीक्षा के माध्यम से करायी जाएं। प्रेस वार्ता के दौरान नरेन्द्र कुमार, इन्द्रराज सिंह, तरूण सौदाई,हरिदास पाल, के.पी.सिह,सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
डीएम से लगाई कैन्टीन आवंटित कराने की गुहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को तहसील बुढाना व ब्लाक शाहपुर में कैन्टीन आवंटित किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय मे जनसुनवायी करते हुये कार्यालय में आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के अनुरोध पर तहसील बुढाना एवं विकास खंड कार्यालय शाहपुर में चाय एवं नाश्ते की कैन्टीन आवंटित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एव उपजिलाधिकारी बुढाना को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समूह की महिलाओं को प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील में निशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाये ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके एवं महिलाएं आत्म-निर्भर बन सकें। इस महत्वपूर्ण एवं अनोखी पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने खुशी जाहिर की। जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी कहा गया है कि सर्वप्रथम तहसील, ब्लॉक एवं नगर निकायों के कार्यालय में ऐसी व्यवस्था की जायेगी तथा इनके सफल संचालन पर ऐसी कैन्टिन सभी सरकारी कार्यालयो में खोलने की कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी महोदय का उद्देशय ऐसे समूहो को आत्मनिर्भर बनाना का है एवं उम्मीद है कि ये समूह अपनी कैन्टीन में उच्च गुणवत्ता वाला सामान विक्रय करेगें।
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में भीड़, लगाई आस्था की डुबकी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बृहस्पतिवार कि सुबह को उमड़ पड़ी, वही ट्रैक्टर ट्राली कारो बसों से भारी संख्या में श्रद्धालु शुक्रताल गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे, वही देर रात्रि श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण पर दीप दान किया, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा स्नान मेले में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात दिखी, तो वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे गंदगी के बीच गंगा स्नान किया। दरअसल आपको बता दें मुजफ्फरनगर जिले में पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल में गंगा दशहरे पर भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, वही प्रातरू काल में ब्रहम मुहुर्त से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाट के किनारे दिखाई दी जिसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही, वही ये पूजा पुरोहितों और आचार्यो ने गंगा पूजन विधि विधान से कराई गई। तो वही श्रद्धालुओं ने दीपदान कर गंगा मैया की पूजा की कर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर में अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत के धागे बांधे। गंगा दशहरे पर भारी भीड को देखते हुए रोडवेज ने अलग से गाडियों का इंतजाम किया था। वही गंगा दशहरा मेले को लेकर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को तैनात दिखाई दे तो वही गंगा किनारे श्रद्धालुओं ने गंदगी में गंगा स्नान करते हुए स्थानीय जिला प्रशासन की गंगा स्नान की पोल खोलकर रख दी।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत आज पुलिस, डॉग स्क्वायड, एएस चौक टीम द्वारा जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों, अभिलेखों आदि को चौक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डॉग स्क्वॉड व एएस चौक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।
छात्र-छात्राओं को जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में टै्रफिक समिनार आयोजित की गई। आल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के तत्वधान में आयोजित इस सेमीनार में बोलते हुए कि टै्रफिक इंस्पैक्टर अर० के ० शर्मा ने कहा कि दुपहिया वाहन असुरक्षित है। सडक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मृत्यु हो सकती है अथवा आप कोमा में जा सकते हैं। उन्होंने टै्रफिक रूल्स के सात नियमों का पालन करने जैसे से बाये से चलने, दूसरों को साइड देने, जेबरा क्रासिंग, स्टाप लाइन, गति सीमा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग करते हुए इंसान की सभी इंद्रिया काम करती है और लोग अस्सी प्रतिशत मानसिक विकलांग है। टी०ए०आई० इन्द्रजीत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सड़क हादसे कम से कम हो। इस कार्य में विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी निर्वाह कर सकते हैं। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लघंन पर होने वाले चालान की विस्तार से जानकारी दी। हैड कांस्टेबल गुलशन द्वारा सभी को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलायी गई। हैड़ कास्टेबल जितेन्द्र ने ट्रेफिक व्यवस्था की आनकारी दी। इससे पूर्व कालेज के प्राचार्य डा. सन्दीप मित्तल ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर सेमीनार का शुभारंभ कराया। एंटी करप्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह किया। राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि हम सब समाज के अंग है और ट्रैफिक रूल्स हम सबकी भलाई के लिए है। पी०आर०ओ संजय अग्रवाल, देवेन्द्र चौहान, अमित धीमान की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। सेमीनार का संचालन प्राची संगल ने किया। एस० डी० मैनेजमेंट की ओर से राहुल शर्मा, राजीव पाल सिंह, प्रशान्त गुप्ता, संजीव तायल ने इस सेमीनार के आयोजन में सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि जनपद में इस समय एक ट्रैफिक इन्स्पैक्टर व ४ ट्रेफिक सब इन्स्पैक्टर कार्यरत है।
अपराध न करने की खाई कसम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सूबे की कमान संभालते ही अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है। पुलिस की कार्रवाई के डर से अपराधी अपराध की दुनिया से तौबा कर रहम की भीख मांग रहे है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर मुजफ्फरनगर में देखने को मिला है। जहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश तख्ती डालकर थाने पहुंचा. और रहम की भीख मांगने लगा।
दरअसल शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गले में तख्ती डालकर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव के पास पहुंचा और रहम की भीख मांगने लगा। रहम की भीख मांगते हुए हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर उर्फ बबलू ने कहा कि बाबू जी मुझे माफ कर दीजिए… अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा… अगर मैं अपराध करूंगा तो मुझे आप जेल भेज सकते है… चाहे गोली मार सकते हैं। साहब मैं काफी गरीब आदमी हूं।
थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने हिस्ट्रीशीटर से कहा कि अब कोई गलत काम नहीं करना. और जब भी गांव में आएंगे तो इसकी सूचना थाने में देनी होगी। थाने में हाजिरी लगानी होगी। वही बदमाश ने भविष्य में अपराध ना करने की कसम खाई है। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर को वापस भेज दिया गया। बदमाश शाहपुर थाना इलाके के गांव बरवाला का निवासी बताया जा रहा है।
गंदगी से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी सरवट मण्डी उपाध्यक्ष सीमित सैन के साथ भाजपा महिला मोर्चा की सैकडो महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि रामपुर तिराहा निकट बस्ती में कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्जा व सड़को पर मीट कटान दुकानों का कूड़ा डाल देते है जिससे मोहल्ले वासियों को निकलना मुश्किल हो रहा है साथ ही बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जब इन लोगों को मौहल्ले में गंदा पानी व दुकान का कूकड़ा सड़क पर डालने से मना करते हैं तो ये लोग धमकी देते है। भाजपा सरवट महिला मोर्चा महामंत्री बबली राणा ने डी०एम० से गुहार लगाई है यदि एक सप्ताह में रामपुर तिराहा बस्ती पर से अवैध न हटा तो यह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमलेश पाल, महामंत्री बबली राणा, भाजपा पीनना संगीता चौधरी साथ मे रही।
दुकान के आवंटन की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे गांव सावटू शाहपुर के ग्रामीणो ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ब्लॉक शाहपुर के गांव सावटु मे सरस्वती समूह की महिलाओं को राशन वितरण की दुकान आवंटन हेतु खुली बैठक मे कानून सम्मत प्रस्ताव पास हुआ था। जिसमें सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी और सभी पक्ष मौजूद थे। गांव के तीन चार लोगों द्वारा अपनी ताकत और सिफारिश के बल पर सरकारी काम मे बाधा डालते हुए पारित प्रस्ताव को आगे बढने नही दिया। 28 अप्रैल 2022 को समूह की महिलाओ ने मदद की गुहार लगाई। अगले दिन प्रस्ताव को आगे बढवा दिया गया था। उपरोक्त लोगों के कहने पर इस प्रक्रिया को फिर 5 सप्ताह तक किन्ही कारणो से रोक दिया। कचहरी पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने उपरोक्त मामले की जांच पडताल कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
जोरदार स्वागत किया
खतौली।(Muzaffarnagar News) एक सभा का आयोजन गालिब पुर खतौली में रवि वाल्मीकि के निवास स्थान पर किया गया। जिसमें भारतीय वाल्मीकि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मितवा भंवर का जोरदार स्वागत के आ गया सभा को संबोधित करते हुए मितवा भवर ने कहा की समाज की एकता बहुत जरूरी है अपने अपने बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है आज वर्तमान में शिक्षा की अति आवश्यकता है मितवा भवर ने यह भी कहा कि गांव में वाल्मीकि समाज के लोग बेरोजगार है जिन्हें शहर कस्बे में रोजगार मेला अति आवश्यकता है जैसे खतौली जानसठ मुजफ्फरनगर बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मेरापुर जैसे नगर निकायों में रोजगार मिलना जरूरी है जब तक गांव का वाल्मीकि समाज नगर पालिका नगर पंचायतों में काम नहीं करेगा तब तक उसका भविष्य है अंधकार में है ग्रामीण समाज के लोगों को जब-जब शहर कस्बे में रोजगार मिला है वहीं ग्रामीण समाज के लोग आज सक्षम है उनका परिवार पढ़ा लिखा है और वही शिक्षित है इसीलिए रोजगार मिलना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में बृजपाल जगड़ू ठेकेदार, छोटू वाल्मीकि, अरविंद ठेकेदार कार्यकर्ता एवं रवि वाल्मीकि को जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर मनोनीत किया गया। जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने भारतीय वाल्मीकि दल की बहुत बहुत प्रशंसा की।
शिविर में पेट रोग से बचाव के दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जीआईसी इंटर कॉलेज के मैदान में संचालित भारतीय योग संस्थान के पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर के दूसरे दिन भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने पेट के रोगी के लिए सावधानियां एवं उसके लिए भोजन कैसा हो विषय पर बताया कि पेट रोग हमारे गलत खानपान और निष्क्रिय जीवन की देन है। बार-बार खाना भूख से अधिक खाना बेमौसम खाना विपरीत आहार का सेवन करना निष्क्रिय जीवन और अधिक वसीय भोजन का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। मोटापा अनेक घातक रोग जैसे हृदय रोग, कमर दर्द ,जोड़ों का दर्द ,माइग्रेन ,गुर्दे के रोग डायबिटीज, कैंसर आदि रोगों का जनक है। योग के साथ-साथ अपने आहार पर नियंत्रण करके हम पेट रोग से बच सकते हैं। पेट के रोगी को शुद्ध, सुपाच्य और सात्विक भोजन लेना चाहिए। जिनको पेट में अल्सर या हर्निया जैसे पेट संबंधित रोग है उनको पेट पर दबाव पड़ने वाले आसन नहीं करने चाहिए। रात्रि का भोजन सूरज के छिपने से पूर्व ले लेना चाहिए। स्वास्थ्य की प्राप्ति का एकमात्र साधन योग है । योग समग्र जीवन का विज्ञान है तथा इससे शरीर और मन में समन्वय लाकर व्यक्तित्व को पूर्ण बनाया जा सकता है। उन्होंने योग मंजरी के बारे में भी विस्तार से बताया। योग मंजरी भारत के साथ ही साथ विदेशों में भी सर्वाधिक प्रसिद्ध पत्रिका है। जिसमें योग साधकों के ५० वर्षों के अनुभव दिए जाते हैं जिसका लाभ प्रत्येक जनमानस को मिलता हैं।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संस्थान द्वारा प्रकाशित योग मंजरी का आहार विशेषांक और १०१ रोग तथा योग पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए।
सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख श्री यज्ञ दत्त आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई तत्पश्चात उन्होंने पेट की चर्बी को कम करने वाली सूक्ष्म क्रियाएं कराई। इसके बाद भारतीय योग संस्थान के योग्य योग शिक्षकों ने विभिन्न आसन प्राणायाम कराएं। जिसमें क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, राजमोहन ,केंद्र प्रमुख विपिन शर्मा ,योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार ,श्रीमती बबीता आदि योग शिक्षकों ने क्रमबद्ध योगाभ्यास कराया। कल के बजाए आज पेट रोग निवारण शिविर में लोगों की संख्या में वृद्धि हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से रणवीर सिंह तोमर, केंद्र संयोजक डॉ जीत सिंह तोमर ,जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार ,जेके मेनवाल, अरविंद मलिक, श्रीमती ज्योति आदि का विशेष सहयोग रहा।
चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा नगर पालिका परिषद सभागार में कराए गए सौंदर्य करण का किया निरीक्षण बोली पालिका अध्यक्ष जिस सभागार से शहर में चारों और विकास हुआ है उस सभागार का सौंदर्य करण करा कर बहुत अच्छा लगा अपने कार्यकाल में शहर के कोने कोने तक विकास को ले जाने वाली आयरन लेडी के नाम से मशहूर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा नगर पालिका स्थित सभागार का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को जल्द से जल्द कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए ताकि होने वाले बजट मीटिंग तक हॉल तैयार हो सके इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा मेरी दावे करने की आदत नहीं है क्योंकि मैं काम पर विश्वास रखती हूं मगर फिर भी मैं यह कहना चाहती हूं जैसा सभागार हमारा बनकर तैयार हुआ है शायद ही पूरे यूपी में ऐसा कोई हो
प्रशिक्षण कोर्स युवक-युवतियों हेतु करे आनलाइन आवेदन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग/शासन द्वारा वित्तीय वर्ष २०२२-२३ के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को डोएक द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में निःशुल्क ओ लेवल तथा सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जाना प्रस्तावित है। जिसकी पात्रता व शर्तें एवं प्रशिक्षणार्थियो के पंजीकरण हेतु संशोधित समय सारिणी निम्न प्रकार हैः-
प्रशिक्षणार्थियों के पंजीकरण हेतु-१-पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्इंबांतकूमसिंतमण्नचण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दिनांक ०७ जून से से २०जून तक उपलब्ध रहेगी। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नही किये जा सकेंगे।
२-आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
३-आवेदक की उम्र १८ से ३५ वर्ष के मध्य हो।
४-आवेदक कम से कम इण्टरमीडिएट (१०़२) पास हो।
५-आवेदक के माता-पिताध्अभिभावक की सकल वार्षिक आय रू० १,००,०००- (एक लाख वार्षिक तक) से अधिक न हो।
६-सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा प्रदत्त ऑनलाइन बना आय/जाति प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।
७-लाभार्थी बेरोजगार हो तथा किसी अन्य योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो।
८-ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्डकॉपी, आय, जाति प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्रों सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर मे दिनांक २०जून तक जमा कराना होगा। अतः उपरोक्त अर्हता रखने वाले प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक पिछड़ी जाति के युवक/युवतियां नियत तिथियों मे अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर से सम्पर्क कर सकते है।
गौवंश के भरण पोषण हेतु सहयोग दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला गन्ना अधिकारी द्वारा विभागीय कर्मचारियों के द्वारा एकत्रित रु २४३२०० रुपये की नगद धनराशि निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण में सहयोग हेतु दान किए।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया था कि सभी कार्मिक निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण में सहयोग हेतु जनपद स्तरीय गो संवर्धन कोष में १ दिन का वेतन दान करते हुए गौ वंश सेवा का लाभ कमाए। इसी क्रम में जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर राजेश धर द्विवेदी जी द्वारा अपने विभाग के समस्त अधिकारिया/कर्मचारियों से एकत्रित कुल धनराशि २४३२०० (दो लाख तैतालिस हजार दो सौ रुपये) नगद रूप से जिलाधिकारी महोदय को दान स्वरूप भेंट किए गए जिससे कि गोवंश के रखरखाव एवं भूसे इत्यादि में उपयोग किया जा सके। इस पुण्य दान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला गन्ना अधिकारी की प्रशंसा की गई एवं सहयोग धनराशि हेतु आभार प्रकट किया गया तथा समस्त अधिकारियों को इसी तरह १ दिन का वेतन दान करने हेतु प्रेरित किया गया।
कुकर्म करने वाले आरोपी को कारावास व अर्थदण्ड से किया गया दण्डित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मॉनिटरिंग सेल द्वारा मा० न्यायालय में प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप माननीय न्यायालय विशेष न्यायधीश पोक्सो कोर्ट-०१ मुजफ्फरनगर द्वारा अपराध संख्या- ३३४/१९, एसटी नम्बर-२२७/०९/१९ धारा- ४५२/३७७ आईपीसी- ५एम/६ पोस्को एक्ट थाना तितावी बनाम ललित को २० वर्ष कठोर कारावास व ३३ हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। दण्डित किये गये आरोपी का नामललित पुत्र रामवीर निवासी ग्राम नसीरपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला होगा आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रधानाचार्य मनोज कुमार दूबे ने बताया कि प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के पत्र संख्या-१४७१/८९-व्या०शि०एवं कौ०वि०वि०-२०२२-०३(एम)/२०२२ दिनांक ३० मई २०२२, एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय पत्र संख्या-१२४ /टी-५/२२७० ध्पी०एम०एन० ए०एम०/२०२२ लखनऊ दिनांक ०२ जून २०२२ के निर्देशानुसार दिनांक १३.०६.२०२२ दिन सोमवार को कैम्पस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में प्रातः १०ः३० बजे से ०३ः३० बजे तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। अप्रेन्टिसमिशप मेले में व्यवसाय फिटर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिष्ट, टर्नर, इन्स्टूमैन्ट मैकेनिक, मैकेनिक आर०ए०सी०, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर एवं वायरमैन के अतिरिक्त अन्य व्यवससायों के अभ्यार्थी भी र्प्रतिभाग कर सकते है। अप्रेन्टिसशिप मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी को अप्रेन्टिसशिप पंजीकरण, हाईस्कूल अंकतालिका, सनद, आई०टी०आई० अंकतालिका, सनद, आधार कार्ड, पैनकार्ड मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी, कार्यालय नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर सम्पर्क करे।
मारपीट कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पति-पत्नि के विवाद मे घुसे पिता-पुत्र को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी के गांधीनगर मे बीती रात पति पत्नि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि उक्त विवाद मे बीच-बचाव करने पहुंचे पडौसी युवक को भी उक्त लोगो ने घायल कर दिया। आपसी झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


