Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी के समीप कार की चपेट मे आकर बाइक सवार की मौत

भोपा।(Muzaffarnagar News)  सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेलडा गंगनहर पटरी के समीप कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक बाईक द्वारा कहीं जा रहा था कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आ गया।

बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी बार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्र्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव अथाई निवासी युवक अमित पुत्र रिषीपाल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परन्तु उसकी उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + ten =