Muzaffarnagar News: अपराधियों में खौफ, अपराधी अपराध की दुनिया से तौबा कर रहम की भीख मांग रहे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सूबे की कमान संभालते ही अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है। पुलिस की कार्रवाई के डर से अपराधी अपराध की दुनिया से तौबा कर रहम की भीख मांग रहे है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर मुजफ्फरनगर में देखने को मिला है।
जहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश तख्ती डालकर थाने पहुंचा. और रहम की भीख मांगने लगा।दरअसल शाहपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गले में तख्ती डालकर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव के पास पहुंचा और रहम की भीख मांगने लगा।
हिस्ट्रीशीटर ने थाने में पहुंचकर @muzafarnagarpol से मांगी रहम की भीख, गुनाहों से किया तोबा. शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला का है हिस्ट्रीशीटर बदमाश श्याम सुंदर उर्फ बबलू pic.twitter.com/7axW5OP7Ki
— News & Features Network (@mzn_news) June 9, 2022
रहम की भीख मांगते हुए हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर उर्फ बबलू ने कहा कि बाबू जी मुझे माफ कर दीजिए… अब मैं कोई अपराध नहीं करूंगा… अगर मैं अपराध करूंगा तो मुझे आप जेल भेज सकते है… चाहे गोली मार सकते हैं। साहब मैं काफी गरीब आदमी हूं।
थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने हिस्ट्रीशीटर से कहा कि अब कोई गलत काम नहीं करना. और जब भी गांव में आएंगे तो इसकी सूचना थाने में देनी होगी। थाने में हाजिरी लगानी होगी।
वही बदमाश ने भविष्य में अपराध ना करने की कसम खाई है। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर को वापस भेज दिया गया। बदमाश शाहपुर थाना इलाके के गांव बरवाला का निवासी बताया जा रहा है।

