Shukratal: विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित
Shukratal: शुक्रताल पंजाबी मंदिर एवं धर्मशाला रजिस्टर्ड के महासचिव विजय वर्मा ने बताया कि शुक्रताल में गंगा स्नान के पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी एक विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें मुजफ्फरनगर से लगभग 50 लोग वहां उपस्थित थे सभी सदस्यों ने वहां पर दिल खोलकर सेवा की और आने वाले तीर्थ यात्रियों को भंडारा एवं शरबत वितरित किया।
आपको बताते चलें पंजाबी धर्मशाला शुक्रताल समय-समय पर अनेकों भंडारे एवं अन्य सामाजिक कार्य करते रहते हैं इसी कड़ी में पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि समाज के उत्थान के लिए धर्मशाला में स्थित भागवत कथा हॉल व रहने हेतु कमरे का नवीनीकरण किया जाए जिससे कि भक्तजन भागवत गीता कराने हेतु धर्मशाला का हॉल एवं कमरे का इस्तेमाल कर सकें।
इस कार्यक्रम में चुन्नीलाल सुनेजा, मंगतराम जलोत्रा, अशोक डोडा, अमरलाल धमीजा, राम लुभाया जलोत्रा, बलदेव राज वाधवा, प्रमोद अरोड़ा, विजय वर्मा, विनोद डावर, ओम प्रकाश बजाज, अमित अरोरा ,अनिल आहूजा, सागर वत्स, मनीष गुंबर, गुलशन, गुलाब जलोत्रा, कुलभूषण बजाज, अंकित उप्पल, मुकुल दुआ, राकेश ढींगरा, राकेश अरोरा, नितिन आदि लोग उपस्थित थे।

