Jaunpur News: शराबी पिता ने कुछ पैसों के लिए अपने ही पुत्र की काट दी गर्दन
Jaunpur News: ग्राम उत्तरगांवा की दलित बस्ती में एक शराबी पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए कुछ पैसों के लिए अपने ही 30 वर्षीय पुत्र की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दिया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए विधिक कार्यवाई कर दी। इस हत्याकांड से परिवार में कोहराम मच गया है।
उत्तरगांवा दलित बस्ती का निवासी इन्द्रजीत शराबी व्यक्ति है शराब पीने के लिए अक्सर अपने पुत्रो से विवाद करता रहता था। शनिवार की देर रात फिर शराब के नशे में धुत होकर घर जानें के पश्चात अपने 32 वर्षीय पुत्र राजमन से शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। राजमन ने पैसा देने से मना करते हुए कहा कि अभी एक सप्ताह पहले बहन की शादी किया पैसा अभी नहीं है। इसी बात को लेकर दोंनो के बीच खासी तकरार हुई।
राजमन खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गया अर्ध रात्रि के आसपास इन्द्रजीत ने पुत्र के हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी लेकर हमला किया और अपने पुत्र के गर्दन पर सीधे वार किया जिसके परिणाम स्वरूप राजमन की गर्दन आधी कट गयी। घटना को अंजाम देकर इन्द्रजीत फरार हो गया। इधर घर में कोहराम मच गया। राजमन के छोटे भाई अजय ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने राजमन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ हत्यारे पिता की तलाश किया तो हत्यारा बाप गांव के ही अन्दर नाले में जाकर छिपा था जहाँ से उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गयी है। मृतक राजमन के दो छोटे बच्चे है जो इस घटना के बाद अनाथ हो गये है।दलित बस्ती के अन्दर इस घटना ने कोहराम मचा कर रख दिया है।

